Anupama: राघव के रहते अनुज की होगी दोबारा एंट्री? अनुपमा खोएगी अपना आपा, फूट-फूटकर रोएगी

Updated:
विज्ञापन
Anupama upcoming twist

Anupama upcoming twist

Anupama: अनुपमा में दिखाया जाएगा कि राही, अनु का किंजल का साथ नहीं देने पर काफी गुस्सा करती है. वह तोशू से किंजल की जमानत करवाने के लिए कहती है. दूसरी तरफ अनु को अनुज की याद आती है और उसे वापस लौटने के लिए कहती है.

विज्ञापन

Anupama: सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु, परी को रोने के लिए नहीं कहती. वह उसे समझाती है कि सच्ची प्रतिभा कहीं भी चमक सकती है, चाहे परिस्थिति कैसी भी हो. अनु कहती है वह किंजल की जमानत करवाएगी. परी कहती है कि उसे डर है कि कहीं किंजल, राघव की तरह ही जेल में ना बंद रहे और उससे दूर हो जाए. अनु उसे बहुत समझाती है और चुप भी कराती है. दूसरी तरफ अंश, अनु से गौतम की शर्त मानने के लिए कहता है. अनु ये सुनकर काफी हैरान हो जाती है.

अनु से बुरा भला कहेगी राही

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि तोशू, राघव से भिड़ जाता है और उसपर आरोप लगाता है कि उसने अनु के दिमाग में जहर भर दिया है. वह उसे अनु से दूर रहने के लिए कहता है. अंश, राघव को कोठारी के खिलाफ केस ना करने के लिए कहता है. अंश कहता है वह कोठारी के खिलाफ कभी नहीं जीत पाएगा. दूसरी तरफ प्रार्थना, गौतम से कहती है कि उसने किंजल को आखिरकार क्यों जेल भेजा. गौतम कहता है कि वह अंश की वजह से परेशान है. प्रार्थना ये बात सुनकर हैरान हो जाती है और गौतम कहता है कि उसके मन में शाह परिवार के लिए कोई दया नहीं है. राही, अनु से कहती है कि उसने किंजल का साथ नहीं दिया. राही उसे चेतावनी देती है कि अगर वह सावधान नहीं रही तो वह अपने परिवार को एक बार फिर से खो देगी.

अनुज की होगी फिर से अनुपमा में वापसी?

राही की बातों से अनु का दिल टूट जाता है. वह अनुज की तसवीर को देखकर कहती है कि उसे अपने बच्चों से कितने बार दूर रहना पड़ेगा. वह कहती है सच्चाई के साथ खड़े होने में गलत नहीं है. वह अनुज से पूछती है कि राघव से कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए कहने के बाद अब वह उसे इससे पीछे हटने के लिए कैसे कह सकती है. अनु कहती है कि वह जानती है कि इसमें किंजल की गलती थी, लेकिन उसे इस बात का दुख है कि उसके बच्चे उसे खलनायक के रूप में देखते हैं. वह अनुज को वापस लौटने के लिए कहती है.

यहां पढ़ें- Ajay Devgn Rejected Films: अजय ने इन फिल्मों को किया रिजेक्ट, दूसरे एक्टर्स की खुल गई किस्मत, सभी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola