ePaper

Anupama Spoiler Alert : क्या वनराज ने काव्या के लिए अनुपमा को निकाला घर से ! आने वाला है बड़ा ट्विस्ट

Updated at : 01 Nov 2020 9:23 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama Spoiler Alert : क्या वनराज ने काव्या के लिए अनुपमा को निकाला घर से ! आने वाला है बड़ा ट्विस्ट

Anupama Spoiler Alert : सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) इस हफ्ते भी टीआरपी लिस्ट में टॉप पर है. इन दिनों शो में दर्शकों को अनुपमा का बदला हुआ रूप देखने को मिल रहा है. काव्या और वनराज के रिश्ते के बारे में धीरे-धीरे सारे घरवालों को पता चल रहा है. समर को भी अपने पिता की इस हरकत के बारे में मालूम चल गया है और वो इस वजह से बेहद गुस्से में है.

विज्ञापन

Anupama Spoiler Alert : सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) इस हफ्ते भी टीआरपी लिस्ट में टॉप पर है. इन दिनों शो में दर्शकों को अनुपमा का बदला हुआ रूप देखने को मिल रहा है. काव्या और वनराज के रिश्ते के बारे में धीरे-धीरे सारे घरवालों को पता चल रहा है. समर को भी अपने पिता की इस हरकत के बारे में मालूम चल गया है और वो इस वजह से बेहद गुस्से में है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि समर अपनी मां अनुपमा से कहता है कि, वो सबकुछ भूल जाए और एक नयी शुरूआत करें. इस पर अनुपमा कहती है कि सबकुछ भूलने के लिए बहुत कुछ पीछे छोड़ना पड़ता है और मैं अपने परिवार को पीछे नहीं छोड़ सकती. मैं तुम्हारे पापा और काव्या के अफेयर के बारे में बा या बाबूजी को कुछ नहीं बता सकती. अगर बताना भी होगा तो वो खुद बताएगे. साथ ही वो कहती है कि मैं अपने परिवार को खोना नहीं चाहती हूं.

अनुपमा कहती है कि अब मैं खुद के लिए जीना चाहती हूं. मैं अनुपमा बनकर जीना चाहती हूं. वो कहती है कि सब ने मुझसे ये बात छिपाया, यहां तक की संजय भाईसाब और नंदिनी ने भी. नंदिनी का नाम सुनकर समर गुस्सा हो जाता है. समर नंदिनी से जाकर पूछता है कि तुमने ये बात क्यों छिपाई. इसपर नंदिनी कहती है कि, तुम अपनी मां को लेकर बहुत इमोशनल हो जाते हो, इसलिए मैंने कुछ नहीं बताया. समर नंदिनी को आई हेट यू कहकर चला जाता है.

Also Read: ग्लैमरस अंदाज में दिखीं ‘नायरा’, शिवांगी जोशी की तस्वीर देखते ही अर्जुन बिजलानी ने कर डाला ये कमेंट

इधर अनुपमा से मिलने देविका उसके घर आती है और उसे बाहर चलने के लिए कहती है, जो अनुपमा मान जाती है. वनराज उससे पूछता है कि वो कहां जा रही है तो इस पर अनुपमा कहती है कि ये सवाल पूछने का हक उन्होंने खो दिया है. इधर अनुपमा का वनराज घर पर इंतजार करता होता है. वो बार-बार दरवाजे के तरफ देखता रहता है.

जैसे ही अनुपमा घर आती है वनराज उससे कहते है कि तुम अब अपनी सहेली की आड़ लेकर काफी उड़ने लगी होना. अब तुम्हारी जगह इस घर में नहीं है और वो दरवाजा बंद कर देता है. आने वाला एपिसोड बहुत दिलचस्प होने वाला है. क्या अनुपमा घर छोड़कर चली जाती है. क्या अनुपमा वनराज की इस हरकत पर उसे कोई जवाब देती है या नहीं ये आने वाला एपिसोड ही बताएगा.

Also Read: VIDEO: बिग बॉस फेम हिना खान के पिता ने ब्लॉक किए उनके क्रेडिट- डेबिट कार्ड, ये है वजह

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola