ePaper

VIDEO: बिग बॉस फेम हिना खान के पिता ने ब्लॉक किए उनके क्रेडिट- डेबिट कार्ड, ये है वजह

Updated at : 31 Oct 2020 11:04 AM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: बिग बॉस फेम हिना खान के पिता ने ब्लॉक किए उनके क्रेडिट- डेबिट कार्ड, ये है वजह

Hina Khan Video : नागिन फेम एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) के हाल ही में इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर 1 करोड़ हो गई है. इसके लिए हिना ने अपने फैंस को पोस्ट के जरिए शुक्रिया कहा था. इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मी़डिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने पिता से बात कर रही है. वीडियो में उनके पिता कह रहे है कि लॉकडाउन है इसलिए पैसे सेव करो. साथ ही ये भी कह रहे है कि उन्होंने हिना के फिजूलखर्ची से तंग आकर उनका क्रेडिट और डेबिट कार्ड ब्लॉक कर दिया हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को इंस्टाग्राम पर सेलेबडायरी1 ने पोस्ट किया है. वीडियो में हिना अपने पिता से कहती हैं, मेरे पास कोई डेबिट, क्रेडिट कार्ड नहीं हैं. आपने मेरे सारे कार्ड्स ब्लॉक कर दिए. इस पर उनके पिता कहते है, नहीं बंद कर दिए क्योंकि आप खर्चा करोगी पैसे. वो कहते है कि, लॉकडाउन का टाइम है, पैसे जितने बचा सकते हो बचाओ.

https://www.instagram.com/p/CG9v7Nrnu0Z/

हिना ये सुनकर कहती है कि, अब वो शॉपिंग कैसे करेंगी और कॉफी कैसे खरीदेंगी. इसपर उनके पिता कहते है कि, मैं तुम्हें खुद कॉफी के लिए 200 रुपए दूंगा और बाकी खर्चे के लिए भी. बता दें कि हिना अपने पिता के साथ अक्सर मस्ती करते हुए वीडियोज पोस्ट करती रहती है.

https://www.instagram.com/p/CGkgacJpCdg/

इससे पहले हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर 1 करोड़ होने पर फैंस को धन्यवाद कहा था. हिना इस तसवीर में गुब्बारों के साथ पोज देते नजर आई थी. उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा था, ’10 मिलियन स्ट्रॉन्ग. धन्यवाद.’ बता दें कि इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर 1 करोड़ हो गई है. इस मौके पर अभिनेत्री ने अपने फैंस को धन्यवाद दिया.

https://www.instagram.com/p/CG9dqyoJV2E/

कुछ समय पहले ही हिना टाइम्‍स टॉप 20 मोस्‍ट डिजायरेबल वुमन ऑन टीवी बनी. यानी उन्हें 2019 की टीवी की सबसे ज्यादा चहेती एक्ट्रेस चुना गया. ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो में संस्कारी बहू अक्षरा की भूमिका निभाने वालीं हिना खान ने बिग बॉस में जब इंट्री ली तो उनके फैन उन्हें बस देखते रह गए. ‘कसौटी जिंदगी के’ की कमोलिका के रोल में भी एक्ट्रेस ने अपनी अदाकारी से लोगों को अपना फैन बना दिया था.

Also Read: ग्लैमरस अंदाज में दिखीं ‘नायरा’, शिवांगी जोशी की तस्वीर देखते ही अर्जुन बिजलानी ने कर डाला ये कमेंट

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola