ePaper

Anupama Spoiler Alert : वनराज काव्‍या की रोमांटिक तसवीरें हुईं लीक, बा के सवालों में उलझी अनुपमा

Updated at : 20 Nov 2020 1:53 PM (IST)
विज्ञापन
Anupama Spoiler Alert : वनराज काव्‍या की रोमांटिक तसवीरें हुईं लीक, बा के सवालों में उलझी अनुपमा

anupama spoiler alert vanraj kavya romantic pic leaked rakhi send it to baa and anupama upcoming episode bud: सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) में इनदिनों दिलचस्‍प ट्रैक चल रहा है. काव्‍या और वनराज वडोदरा के एक रिसॉर्ट पहुंचे हैं. वनराज ने घर में ऑफिस के मीटिंग का बहाना बनाया है. हालांकि उसकी पत्‍नी अनुपमा और समर का पता है कि वह काव्‍या के साथ जा रहा है. लेकिन इस बीच, राखी अपने दोस्तों के साथ इंज्‍वॉय करने के लिए उसी रिसॉर्ट में जाती है.

विज्ञापन

Anupama Spoiler Alert : सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) में इनदिनों दिलचस्‍प ट्रैक चल रहा है. काव्‍या और वनराज वडोदरा के एक रिसॉर्ट पहुंचे हैं. वनराज ने घर में ऑफिस के मीटिंग का बहाना बनाया है. हालांकि उसकी पत्‍नी अनुपमा और समर का पता है कि वह काव्‍या के साथ जा रहा है. लेकिन इस बीच, राखी अपने दोस्तों के साथ इंज्‍वॉय करने के लिए उसी रिसॉर्ट में जाती है. राखी को वनराज को बेनकाब करने और उसके घमंड का तोड़ने का बहाना मिल जाता है.

जब राखी को पता चलता है कि वनराज और काव्या एक छोटे से ‘हनीमून स्टे’ का आनंद लेने के लिए वहां पहुंचे हैं, तो वह दोनों का एमएमएस रिकॉर्ड करना शुरू कर देती है. इसके अलावा, राखी उनके इंटीमेट सीन की रिकॉर्डिंग करती है. वनराज और काव्‍या का पता नहीं है कि राखी भी इसी रिजॉर्ट में मौजूद है. उसी में और ड्रामा जोड़कर राखी सह वीडियो बा को भेज देती है.

आनेवाने एपिसोड में आप देखेंगे कि बा, वनराज और काव्या को एकदूसरे के साथ रोमांटिक होते देख देख चौंक जाती है. क्‍योंकि वह दोनों को बॉस और स्‍टाफ के तौर पर जानती हैं. वह इस बारे में अनुपमा से सवाल करेगी. वहीं अनुपमा वीडियो देखने के बाद बा और बापूजी बेहद गुस्‍से वाली प्रतिक्रिया को देखकर सच्चाई का खुलासा करने से पहले उलझन में हैं.

वहीं राखी, वनराज और काव्‍या के अफेयर के सच्‍चाई का खुलासा करने के बाद पारितोष और बेटी किंजल की सगाई तोड़ना चाहती है. वह सगाई तोड़ने का मौका ढूंढ़ रही है और अब उसे वह मौका मिल गया है. राखी ने अनुपमा को भी चेतावनी दी है कि वनराज और काव्‍या के अफेयर का खुलासा होते ही वह किंजल और पारितोष की सगाई तोड़ चुकी है. हालांकि अनुपमा ने साफ शब्‍दों में राखी से कह दिया है कि किसी भी हालत में दोनों की शादी होकर रहेगी.

Also Read: Kundali Bhagya Spoiler Alert : माहिरा ने धोखे से प्रीता को खिला दिया जहर, आनेवाला है बड़ा ट्विस्‍ट

क्या वनराज और काव्या का अफेयर परितोष और किंजल की शादी तोड़ देगा? काव्‍या और वनराज के अफेयर के बारे में जानने के बाद अब बा और बाबूजी क्‍या कठोर कदम उठायेंगे? क्‍या पारितोष जो अब तक अपने पापा की साइड ले रहा था, इस सच्‍चाई को जानने के बाद उसका रिएक्‍शन होगा? क्‍या बा, अनुपमा का साथ देगी या उसे ही खरी-खोटी सुनाएगी? यह देखना दिलचस्प होगा कि शो में आगे क्या होता है.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola