Anupama Spoiler Alert: तलाक से पहले वनराज ने उठाया बड़ा कदम, अनुपमा को अकेले छोड़ हुआ गायब, अब होगी राम कपूर की इंट्री?

Updated at : 20 Apr 2021 10:57 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama Spoiler Alert: तलाक से पहले वनराज ने उठाया बड़ा कदम, अनुपमा को अकेले छोड़ हुआ गायब, अब होगी राम कपूर की इंट्री?

Anupama Spoiler Alert : सीरियल अनुपमा (Anupama) में नया मोड़ दर्शकों को देखने को मिलने वाला है. ये नया ट्विस्ट फैंस को हैरान करने वाला है. शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें वनराज एक बड़ा फैसला लेते हुए दिखने वाला है. इस फैसले से अनुपमा टूट जाती है तो दूसरी तरफ काव्या काफी गुस्सा हो जाती है और अपनी सारी भड़ास अनुपमा पर निकाल देती है.

वनराज और अनुपमा के तलाक होने में बस दो दिन बाकी है. दोनों इस बात से काफी परेशान और बेचैन होते है. उन दोनों को पुरानी सारी अच्छी औऱ बुरी बातें याद आती रहती है. अनुपमा और वनराज के मन में हजार सवाल चल रहे होते है लेकिन ये बात वो ना एक-दूसरे से कह पाते है और ना ही किसी और से. दोनों की हालात लगभग एक जैसी ही होती है.

नये प्रोमो के मुताबिक, वनराज तलाक वाले फैसले को सोचकर घबरा जाता है और एक बड़ा फैसला ले लेता है. वो घर छोड़कर जाने का फैसला करता है. इसके लिए वो अनुपमा और पूरे परिवार के नाम एक खत लिखता है. ये लेटर पढ़कर अनुपमा को सदमा जैसा लगता है. वो वनराज के फैसले से मानो टूट जाती है. उसे गुस्सा आता है कि हर बार वो ही अकेले सारे रिश्ते क्यों संभाले.

Also Read: 18 साल की हुई बॉलीवुड के ‘सिंघम’ की बेटी न्यासा, खूबसूरती में काजोल से नहीं हैं कम

इधर वनराज के गायब होने के बारे में जैसे काव्या को पता चलता है वो बौखला जाती है. वनराज का फैसला उसके लिए भी काफी चौंकाने वाला है. काव्या को कुछ समझ नहीं आता और वो इस बात का पूरा दोष शाह परिवार को ही देगी. काव्या समझ रही है कि वनराज उससे दूर भागने की कोशिश कर रहा है इसलिए वो उसे ढूढ़ने का फैसला लेती है.

आने वाला एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है. अब देखना होगा कि सच में वनराज ये कदम ले पाता है और सबसे दूर तला जाता है. या वनराज को अपनी गलती का अहसास होता है और वो लौटकर अनुपमा के पास आ जाता है. क्या अनुपमा वनराज को खोजने के लिए जाएगी या उसे उसके हाल पर छोड़ देगी. वहीं, शो को और ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए इसमें राम कपूर की भी इंट्री होने वाली है. राम कपूर अनुपमा के दोस्त का किरदार निभाते हुए नजर आने वाले है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola