Anupama SPOILER: फिर से अनुज ने अनुपमा का तोड़ा दिल, इस वजह से नहीं आना चाहता उसके सामने
अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा ऑफिस में अनुज का बेताबी से इंतजार करती है. अंकुश हर कोशिश करता है कि वो अनुपमा से मिले. जब वो अनुपमा को केबिन में लेकर आता है तो अनुज को वहां नहीं पाता.
Anupama SPOILER: टीवी शो अनुपमा की कहानी काफी इमोशनल हो गई है. रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर शो एक ऐसे मोड़ पर आ पहुंचा है, जहां आगे की स्टोरी जाने के लिए दर्शक बेताब है. अनुपमा और अनुज दोबारा नहीं मिल पाएंगे. आज का एपिसोड काफी रोमांचक होने वाला है. बरखा अपनी चाल में सफल होती दिखेंगी.
अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा ऑफिस में अनुज का बेताबी से इंतजार करती है. अंकुश हर कोशिश करता है कि वो अनुपमा से मिल ले. जब वो अनुपमा को केबिन में लेकर आता है तो अनुज को वहां नहीं पाता. अनुज वहां से चला जाता है और अनुपमा ये देखकर हैरान रह जाती है. अंकुश अनुज को ढूंढता है. अनुज सोचता है कि अनुपमा बहुत अच्छी है और उसके लायक नहीं है. वह सोचता है कि उसने अनुपमा को बहुत दुख दिया है और इस वजह से वो उसको फेस नहीं कर सकता.
कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि पाखी, अनुज और अनुपमा का पैचअप करवाने के लिए मुंबई जाती है. वो अपनी मां को फोन पर बताती है कि अनुज उसके सामने खड़ा है और उसे जो कुछ कहना है, वो कह सकती है. अब देखना होगा कि अनुपमा उससे क्या कहेगी. बरखा, माया पर दबाब बनाएगी कि वो किसी तरह अनुज को अनुपमा से बात करने से रोके.
Also Read: Anupama SPOILER: अनुज को देखने के लिए तरसीं अनुपमा की आंखें, टूटी सारी उम्मीद, ये शख्स फिर से आया बीच में!
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुपमा एक लीप की ओर बढ़ रहा. यह देखा जाएगा कि अनुपमा अपने जीवन के साथ नए सिरे से शुरुआत करेंगी. इस लीप के बाद देखा जाएगा कि अनुपमा एक सफल महिला है, लेकिन अनुज से दूर रह रही है. दर्शकों को अनुपमा की जिंदगी में बदलाव के अलावा एक और बड़ा बदलाव भी देखने को मिलेगा और वह है समर और डिंपी की शादी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










