Anupama SPOILER: अनुज को देखने के लिए तरसीं अनुपमा की आंखें, टूटी सारी उम्मीद, ये शख्स फिर से आया बीच में!

Updated:
विज्ञापन
Anupama SPOILER: अनुज को देखने के लिए तरसीं अनुपमा की आंखें, टूटी सारी उम्मीद, ये शख्स फिर से आया बीच में!

Anupama spoiler alert: अनुज अपने ऑफिस पहुंचता है जहां उसे अनुपमा की याद आती है. अनुपमा भी ऑफिस पहुंच जाती है और अनुज को देखने के लिए व्याकुल होती है. वो ऑफिस पहुंचती है और उसे वनराज का कॉल आता है.

विज्ञापन

Anupama Spoiler Alert: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर शो ‘अनुपमा’ में दर्शकों को हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. अनुपमा- अनुज एक-दूसरे से मिलने के लिए बेताब है, लेकिन लगता है उनकी किस्मत ऐसा नहीं चाहती. दूसरी तरफ उनक मुलाकात के बारे में सोचकर माया, बरखा और वनराज काफी परेशान है. उनकी कोशिश है कि दोनों किसी भी हाल में ना मिले.

अनुपमा पहुंची ऑफिस

अनुज अपने ऑफिस पहुंचता है जहां उसे अनुपमा की याद आती है. अनुपमा भी ऑफिस पहुंच जाती है और अनुज को देखने के लिए व्याकुल होती है. वो ऑफिस पहुंचती है और उसे वनराज का कॉल आता है. वो ये जानना चाहता है कि क्या आखिर में दोनों मिल लिए. लेकिन अनुपमा जल्दबाजी में फोन कट कर देती है. दूसरी तरफ बरखा, अनुज के कान भरने से पीछे नहीं हटती. वो एक बार फिर से अनुज को अनुपमा के खिलाफ भड़काती है. साथ ही माया को भरोसा दिलाती है कि वह अनुज, को अनुपमा से मिलने नहीं देगी.

अनुपमा को देख इमोशनल हुआ अनुज

अंकुश, अनुज को समझाता है कि वो अनुपमा के साथ सुलह कर ले. इसपर भी बरखा कहती है कि अनुपमा अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गई है. वो कहती है कि अनुपमा कभी नहीं बदलेगी और शाह परिवार को हमेशा प्राथमिकता देगी. बरखा अनुज को समझाती है कि अनुपमा को उनकी परवाह नहीं है और वह आगे बढ़ गई है. दूसरी तरफ अनुपमा, अनुज से मिलने के लिए बेचैन होती है. वो धीरे-धीरे केबिन की ओर बढ़ती है, जहां अनुज होते है.

Also Read: Anupama Upcoming 3 Twist: अनुपमा-अनुज की होगी मुलाकात! कपाड़िया हाउस में पाखी करेगी एंट्री, आएंगे बड़े ट्विस्ट
नहीं मिल पाए अनुपमा-अनुज

अनुपमा को केबिन की ओर अनुज आते देखता है और इमोशनल हो जाता है. अनुपमा को स्टाफ केबिन के अन्दर जाने से रोकते है. वहीं, बरखा, अनुज को पेपर्स पर साइन करने के लिए मजबूर करती है. अंकुश बार-बार अनुज को अनुपमा से मिलने के लिए कहता है, लेकिन वो बरखा की बातों में आ जाता है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अंकुश, अनुपमा को उससे मिलवाने के लिए ले जाता है. लेकिन बरखा की बातों में आकर अनुज वहां से चला जाता है. अनुपमा जब केबिन में आती है, तब अनुज वहां नहीं होता. अनुज को ना पाकर अनुपमा खुद को संभाल नहीं पाती और रोने लगती है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola