ePaper

Anupama Spoiler Alert: अनुज ने तोड़ी दी श्रुति संग सगाई, क्या अनुपमा जोड़ेगी दोनों का रिश्ता

Updated at : 26 Jun 2024 1:07 PM (IST)
विज्ञापन
Anupama

Anupama

Anupama Spoiler Alert: स्टारप्लस के पॉपुलर सीरियल अनुपमा में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा. जहां अनुज को फाइनली पता चल जाता है कि श्रुति ने ही अनुपमा को फंसाने की साजिश रची थी. वह अपनी सगाई की अंगूठी फेंक देता है और श्रुति संग सगाई भी तोड़ देता है.

विज्ञापन

Anupama Spoiler Alert: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. सीरियल की टीआरपी रेटिंग जबरदस्त है. कहानी की बात करें तो अमेरिका में सब कुछ खोने के बाद अनु भारत आ गईं है. खाने में कॉकरोच मिलने के बाद स्पाइस एंड चटनी को बंद करना पड़ा और अनु की सुपरस्टार शेफ ट्रॉफी छीन ली गई. फिर वह टीटू-डिंपी की शादी के लिए भारत आईं, लेकिन इस वादे के साथ कि वह अमेरिका वापस जाएगी और खुद को बेगुनाह साबित करेगी. अनुज और आध्या भी भारत में शादी के लिए आए थे और श्रुति अमेरिका में थी. इधर शाह हाउस में अनुज और अनु एक दूसरे के करीब आ रहे हैं. हालांकि श्रुति ने आध्या को दोनों पर नजर रखने के लिए कहा है, लेकिन आध्या फैमिली फंक्शन को खूब एंजॉय कर रही है.

श्रुति पर अनुज को हुआ शक

अनुपमा के बीते एपिसोड में हमने मिस्टर गुलाटी और राहुल को भी बेनकाब होते देखा. सभी को पता चल गया कि राहुल ने ही बिरयानी में कॉकरोच डाला था और अनु को जिम्मेदार ठहराया गया था. अनुज ने यह बात श्रुति को बताई. श्रुति परेशान हो जाती है, क्योंकि उसने ही सुश्री स्मिथ से शिकायत कराई थी. श्रुति भी भारत आती है और हल्दी फंक्शन के दौरान अनु-अनुज को करीब देखकर गुस्सा हो जाती है.

Anupama: असली विलेन निकली श्रुति, अनुपमा की बर्बाद के पीछे है उसका हाथ, क्या सच जानकर अनुज तोड़ देगा शादी

Anupama: सीरियल में इस किरदार की हो रही फिर से वापसी, अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर खोले राज

Anupama: दुश्मन बनेगा अनुपमा का दोस्त, कॉकरोच वाली साजिश में इस शख्स का करेगा पर्दाफाश

अनुपमा-श्रुति की खूब होती है बहस

जल्द ही, अनुज भारत में सुश्री स्मिथ और श्रुति को एक साथ देखता है. उसे शक होता है, जिसके बाद श्रुति कहती है पहले दोनों क्लासमेट्स हुआ करते थे. इधर अनुपमा, श्रुति को एक रेस्टोरेंट में सुश्री स्मिथ से बात करते हुए सुनती है और उसे पता चलता है कि श्रुति, सुश्री को रिश्वत देकर अनु का करियर बर्बाद करना चाहती थी. अनु श्रुति को खूब सुनाती है. जिसके बाद वह कहती है कि उसने ये प्लान सिर्फ इसलिए बनाया कि वो अनुज की जिंदगी में वापस आ रही थी.

श्रुति संग सगाई तोड़ देगा अनुज

राजन शाही की अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में, हम देखेंगे कि यशदीप को पता चलता है कि श्रुति ही वह व्यक्ति थी, जिसने सुश्री स्मिथ से शिकायत करने के लिए कहा था. वह अनु से उसे बेनकाब करने के लिए कहेगा, क्योंकि उसने किसी का करियर खराब करके बहुत गलत किया है. अनु कहेगी कि अगर वह श्रुति को बेनकाब करेगी तो आध्या और अनुज को ठेस पहुंचेगी. अनुज यह सुनेगा और गुस्से में श्रुति से सवाल करेगा कि उसने ऐसा क्यों किया. अनुज अपनी सगाई की अंगूठी निकाल देगा और श्रुति को बताएगा कि सब कुछ खत्म हो गया है, क्योंकि वह अनु को किसी प्रोब्लम में नहीं देख सकता है, लेकिन श्रुति स्मार्ट है. वह अनु को फिर से फंसाएगी और आध्या को अपनी तरफ खींचने का फैसला करेगी.

Also Read- Anupama: अनुज करेगा श्रुति को बेनकाब, टीटू और डिंपी की शादी में होगा फुल ऑन ड्रामा

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola