Anupama: फाइनली अहमदाबाद वापस आएगी अनुपमा, राही से होगा आमना-सामना, अनुज को लेकर कहेगी चौंकाने वाली बात
Published by : Divya Keshri Updated At : 28 Jul 2025 11:16 AM
Anupama
Anupama: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु मुंबई से अहमदाबाद वापस आएगी. वह इस दौरान काफी इमोशनल हो जाएगी. दूसरी तरफ शाह हाउस में उसकी स्वागत के लिए बाबूजी, परी, किंजल तैयारी करेगी, लेकिन पाखी इस बात से खुश नहीं है.
Anupama: आज रात के अनुपमा के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि डांस रानियां अहमदाबाद जाने की तैयारी करती हैं. प्रीता, रीता की सास से ज्यादा सामान पैक करने के बारे में पूछती है. उसकी सास बताती है कि रीता उसके रिश्तेदारों के यहां रुकेगी, ऐसे में वह उनके घर खाली हाथ तो नहीं जा सकती. प्रीत और अनुपमा उन्हें रीता को टीम के साथ होटल में रहने के लिए मना लेती है. दूसरी तरफ अनुपमा वापस अहमदाबाद जाने पर काफी इमोशनल हो जाती है.
अहमदाबाद पहुंचेगी अनुपमा
अनुपमा के स्वागत के लिए शाह परिवार में बाबूजी, किंजल और परी तैयारी करती है. पाखी बा से कहती है कि अनुपमा के वापस आने से उनके, राही और परी के करियर को नुकसान हो सकता है. पाखी की बातें सुनकर बा थोड़ी हैरान हो जाती है. दूसरी तरफ गौतम को लगता है कि अनु की वजह से ही प्रार्थना ने ये सारे फैसले किए है. जिसके बाद वह अनु को बर्बाद करने की कसम खाता है. अनुपमा फाइनली अहमदाबाद पहुंच जाती है. हालांकि वह बहुत नर्वस होती है और इसलिए वह मंदिर जाती है. वह जिस मंदिर जाती है, वहां पर राही अपने परिवार के साथ आती है.
अनुज को लेकर ये कहेगी अनु
मंदिर में राही और अनुपमा की टक्कर होती है. दोनों एक-दूसरे को देखकर हैरान हो जाती है. राही, अनु का आशीर्वाद लेने से मना कर देती है. अनुपमा उसे मंदिर में मर्यादा बनाए रखने के लिए कहती है. राही उसपर गुस्सा हो जाती है और कहती है कि अनुज ही उसके पिता है और वह कुछ नहीं. अनु कहती है कि अनुज उसके पिता होने से पहले उसके पति है. वह राही को अंतिम चुनौती के लिए तैयार रहने के लिए कहती है.
यह भी पढ़ें- Anupama: क्या जिंदा है अनुज? इतने सालों बाद अनुपमा के सामने आया चौंकाने वाला सच, राही इस बात से है अनजान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










