Anupama की गिरती टीआरपी पर आर्यन ने किया रिएक्ट, कहा- कभी कहानी में नया ट्विस्ट…

Randeep Rai exit from anupama
Anupama: राजन शाही के शो अनुपमा की टीारपी कुछ हफ्तों से काफी कम हो गई है. हमेशा नंबर एक पर रहने वाला शो नीचे गिर कर दूसरे नंबर पर आ गया है. शो में आर्यन का रोल प्ले कर रहे रणदीप राय ने अब इसपर रिएक्ट किया है.
Anupama: रूपाली गांगुली की सुपरहिट सीरियल अनुपमा एक बार फिर दर्शकों के बीच चर्चा में है. बीते कुछ मही���ों में शो में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं, जिससे कहानी ने एक नया मोड़ ले लिया है. अब कहानी अनु की बेटी राही के ईद-गिर्द चल रही है. अनुपमा ने राही की शादी प्रेम से करवा दी और इसके बाद वह खुद एक नए सफर पर निकल पड़ी, जहां उसकी मुलाकात राघव नाम के किरदार से हुई. कहानी में नयापन लाने के लिए कई नए कलाकारों की एंट्री करवाई गई है, लेकिन कुछ हफ्तों से शो की टीआरपी काफी घट गई है. अब शो की गिरती टीआरपी पर आर्यन का रोल निभा रहे रणदीप राय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
अनुपमा की गिरती टीआरपी पर आर्यन ने दी अपनी प्रतिक्रिया
रणदीप राय ने राजन शाही को शो अनुपमा की गिरती टीआरपी को लेकर कहा, ”टीआरपी कई कारणों की वजह से ऊपर-नीचे हो सकता है, कभी कहानी में नया ट्विस्ट, कभी दर्शकों का मूड बदल जाता है या कुछ बाहरी कारण भी हो सकते हैं. मुझे लगता है कि टीम इस बारे में जानती है और इसपर लगातार काम कर रही है. हर शो को एक फेज होता है और मुझे उम्मीद है कि टाइम और ट्रैक के साथ हम लोग वापसी करेंगे.”
राघव का नया लुक आएगा सामने
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राघव का नया लुक सामने आएगा. राघव का रोल निभा रहे मनीष गोयल ने अपने नये लुक की फोटोज शेयर की है, जिसमें वह क्लीन शेव में दिखे. इंडिया फोरम संग एक इंटरव्यू में राघव ने अपने मेकओवर को लेकर कहा, “राघव में शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से पूरी तरह से बदलाव आया है. इस किरदार के लिए मैंने काफी मेहनत की है और उसके बॉडी लैंग्वेज, हाव भाव डेवलप करने पर कड़ी मेहनत की है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










