Anupama: प्रेम नहीं, ये शख्स अनु की टीम की बेगुनाही साबित करने में करेगा मदद, अपनी बहन पर भड़केगी राही, देगी कड़ी चेतावनी
Published by : Divya Keshri Updated At : 16 Aug 2025 10:40 AM
Anupama
Anupama: अनुपमा में दिखाया जाएगा कि सरिता के हार चोरी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है. जिसके बाद जनता अनु की टीम को डांस प्रतियोगिता से बाहर करने की मांग करने लगते हैं. अनु अपनी बेगुनाही साबित करना चाहती है, लेकिन उसके पास कई सबूत नहीं है. हालांकि एक शख्स उसकी मदद करता है.
Anupama: शो अनुपमा में दिखाया जा रहा है कि अंश और प्रार्थना की शादी होने वाली है, लेकिन मोटी बा और गौतम इसके खिलाफ है. दोनों के मेहंदी फंक्शन में सरिता पर राही और पाखी हीरे का हार चुराने का आरोप लगाती है. दोनों मिलकर डांस रानियों का अपमान करती है. अनु उनसे सरिता से माफी मांगने के लिए कहती है. पाखी तो सरिता को सॉरी कह देती है, लेकिन राही अपनी जिद्द पर अड़ी रहती है. ये सारी घटना तोशू अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लेता है.
तोशू करेगा वीडियो वायरल?
ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है और अनु की टीम पर गहने चोरी करने का आरोप लगता है. वीडियो जो वायरल होता है वह आधा सच होता है क्योंकि उसमें पाखी के माफी मांगने वाला पार्ट नहीं होता. जनता उसकी टीम के खिलाफ विरोध करने लगती है. पब्लिक डांस प्रतियोगिता के जजेस से उनकी टीम को बाहर निकालने के लिए कहती है. अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु, तोशू से पूरा वीडियो दिखाने के लिए कहती है. तोशू कहता है उसने वीडियो रिकॉर्ड नहीं किया क्योंकि पाखी उसकी बहन है.
इस तरह अनुपमा साबित करेगी अपनी बेगुनाही
सीरियल में दिखाया जाएगा कि अनुपमा काफी हताश हो जाती है और उसे लगता है कि सबकुछ खत्म हो गया. तभी कहीं से उसके मोबाइल पर पूरा वीडियो आ जाता है. वह वीडियो वह डांस के जजेस और मीडिया को दिखाती है. वीडियो में पाखी अपनी गलती के लिए माफी मांगती दिखती है. वीडियो देखने के साथ सारी सच्चाई सबके सामने आ जाती है. मीडिया और आयोजक अनुपमा और उसकी टीम से माफी मांगती है. हालांकि वीडियो राजा के पास होता है और वह प्रेम को भेजता है. जिसके बाद प्रेम, अनु को भेजता है. राही, पाखी को ऐसे नहीं करने के लिए कहती है क्योंकि वह अपने मेहनत से ये डांस प्रतियोगिता जीतना चाहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










