Anupama Low TRP: राही ने शो की गिरती टीआरपी पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

Updated:
विज्ञापन
Shivam Khajuria on 5 years of anupama

अनुपमा के पांच साल पूरे होने पर प्रेम ने बात की, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama Low TRP: राजन शाही का पॉपुलर शो अनुपमा जहां टॉप पर बना रहता था, वहीं अब यह खिसक कर नंबर 2 पर आ गया है. इसे तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने नीचे गिराया है. अब राही का किरदार निभाने वाली अद्रिजा रॉय ने गिरती टीआरपी रेटिंग पर बात की है.

विज्ञापन

Anupama Low TRP: रूपाली गांगुली, अद्रिजा रॉय और शिवम खजूरिया स्टारर “अनुपमा” इस समय भारतीय टेलीविजन पर सबसे ज्यादा रेटिंग वाले शोज में से एक है. यह शो पहले लगातार नंबर एक पर बना हुआ था, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों से यह दूसरे नंबर पर खिसक गया है. पहले स्थान “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” ने कब्जा जमाकर रखा है. अब टीआरपी चार्ट में हुई गिरावट पर राही का किरदार निभाने वाली अद्रिजा रॉय ने बात की.

अनुपमा की कम रेटिंग पर अद्रिजा रॉय ने बात की

अनुपमा में राही का किरदार निभाने वाली अद्रिजा रॉय ने पिंकविला के साथ बातचीत में कम रेटिंग और अनुपमा के दूसरे स्थान पर खिसकने के बारे में बात की. अभिनेत्री ने कहा, “सच कहूं तो, कभी-कभी टीआरपी एक रहस्य बन जाती है. यहां तक कि जब हमें लगता है कि हम अपना बेस्ट दे रहे हैं और कहानी दमदार है, तब भी कई हफ्ते ऐसे होते हैं, जब आंकड़े उस पर खरे नहीं उतरते.”

अद्रिजा बोली- दर्शकों की बदलती है पसंद

अनुपमा की अभिनेत्री ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि दर्शक की पसंद बदलती रहती है. हो सकता है कि यह मौसमी हो, या किसी नई चीज ने अस्थायी रूप से उनका ध्यान खींचा हो, लेकिन मुझे अपनी टीम और हमारी कहानी पर पूरा विश्वास है, इसमें अभी भी बहुत दम है.”

अनुपमा के सेट पर आग लगने के पल को अद्रिजा रॉय ने किया याद

एक्ट्रेस ने कहा कि 23 जून की सुबह, अनुपमा के सेट पर भीषण आग लग गई थी, जिससे भारी तबाही हुई. उस मुश्किल दिन को याद करते हुए अद्रिजा ने कहा, “वह दिन वाकई बहुत डरावना था. हम सब हिल गए थे, लेकिन शुक्र है कि किसी को चोट नहीं आई और यही सबसे ज्यादा मायने रखता है. सेट को काफी नुकसान जरूर हुआ था, लेकिन डीकेपी टीम ने तुरंत काम किया और हमने कुछ बदलावों के साथ काम फिर से शुरू कर दिया.” अनुपमा का प्रीमियर 13 जुलाई, 2020 को हुआ था.

यह भी पढ़ें- Saiyaara Flop Or Hit: अहान पांडे की फिल्म का रिव्यू आया सामने, जानें फ्लॉप हुई या हिट, नेटिजन्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola