Anupama: राही पर इस वजह से राघव करेगा अटैक, फिर बचाएगा उसकी जान, अनु खोज पाएगी अपनी बेटी पर अटैक करने वाले को
Published by : Divya Keshri Updated At : 24 Mar 2025 10:56 AM
Anupama
Anupama: अनुपमा में दिखाया जाएगा कि ख्याति, अनु को कॉल करके उसे राही की हालत के बारे में बताती है. अनु ये सुनकर काफी चौंक जाती है और अस्पताल आने के लिए भागती है. दूसरी तरफ डॉक्टर परिवार वालों को एक शॉकिंग बात बताते हैं.
Anupama: सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि परी से प्रेम कहता है कि वह राही के पास रात भर साथ रहे, ताकि उसे डर ना लगे. राघव घर की 201 नंबर प्लेट को देखता और पुरानी यादें फिर से उसे आने लगती है. एक सीन दिखाया जाता है, जिसमें उसकी पत्नी उसपर आरोप लगाती है कि उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई. उसकी पत्नी उसे एक फेलियर कहती है. हालांकि राघव को नहीं पता कि उस घर में अब राही और प्रेम रहते हैं, जहां कभी वह रहता था. राघव घर के अंदर जाता है और उसे पायल की झनकार सुनाई देती है. उसे लगता है कि उसकी पत्नी है और वह गलती से राही की परछाई को अपनी वाइफ मान लेता है.
राही पर हमला करेगा राघव
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अंधेरे में राघव, राही को अपनी पत्नी समझकर उसपर अटैक करता है. राही उससे अपनी जान बचाने के लिए लड़ती है. इस दौरान राही का सिर कर्सी से टकरा जाता है और वह बेहोश हो जाती है. तभी लाइट आ जाती है और राघव, राही को देखकर घबरा जाता है. राघव काफी डर जाता है. राही के फोन पर ख्याति का कॉल आता है और राघव उसे उठा लेता है. वह उसे राही के हालत के बारे में बताता है और वहां से भाग जाता है. अनु और प्रेम, राही को फोन करते हैं, लेकिन वह नहीं उठाती. इस वजह से दोनों काफी परेशान हो जाते हैं.
अस्पताल में एडमिट हुई राही
राघव वापस लौटता है और अपनी चोट को छिपाने की कोशिश करता है. अनु उसके चोट के बारे में पूछती है, लेकिन वह कुछ नहीं कहता. दूसरी तरफ ख्याति और पराग, राही के घर पहुंचते है और उसे अस्पताल लेकर जाते हैं. ख्याति, अनु को कॉल करके उसकी हालत के बारे में बताती है. डॉक्टर कहते हैं कि अगर उसे अस्पताल आने में पांच मिनट भी लेट होता तो उका जान चली जाती. डॉक्टर उन्हें बताते हैं कि राही के चोट से पता चलता है कि उसे किसी ने जबरदस्ती धक्का दिया. अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु, राही से उसके ऊपर अटैक करने वाले के बारे में पूछती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










