Anupama: राही के हाथ लगेगी मोहित की सीक्रेट डायरी, पढ़कर खुली रह जाएंगी उसकी आंखें, इस शख्स को खूब मारेगा प्रेम
Published by : Divya Keshri Updated At : 01 Apr 2025 10:45 AM
Anupama
Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि राही के हाथ मोहित की एक डायरी लगेगी. राही उसे पढ़ती है और तभी उसे अहसास होता है कि मोहित अपने कमरे में वापस आ रहा है. वह डर की वजह से छिप जाती है.
Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जा रहा है कि मोहित के कोठारी हाउस आने के बाद से ख्याति काफी परेशान है. धीरे-धीरे ये राज खुल रहा कि आखिरकार मोहित उनकी लाइफ में क्यों आया है. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि प्रेम, मोहित के साथ एक रेस्टोरेंट जाता है. प्रेम, राही का फोन लेने के लिए रेस्टोरेंट से बाहर निकलता है, तभी मोहित उसके ड्रिंक में कुछ मिला देता है. दूसरी तरफ अनु ने राघव को अपने घर पर रखने का फैसला लिया है. उसके फैसले से सारे घर वाले उससे नाराज है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मोहित के बारे में राही को एक शॉकिंग बात पता चलती है.
प्रेम की होगी लड़ाई
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रेम काफी नशे में होता है और मोहित उसे घर लेकर जाता है. तभी एक शख्स रेस्टोरेंट में राही और अनु के बारे में बहुत बकवास बातें कहता है. प्रेम ये सुन लेता है और उन शख्स से भिड़ जाता है. मोहित और उसके दोस्त प्रेम को रोकने की कोशिश करते हैं. दूसरी तरफ राही कोठारी हाउस में प्रेम के आने का इंतजार करती है. राही को प्रेम का वीडियो मिलता है, जिसमें वह रेस्टोरेंट में लड़ाई करते दिखता है. प्रेम घर आते ही राही को गले लगा लेता है. राही उसे कपड़े बदलने के लिए कहती है. राही को उसके कपड़े पर खूब के धब्बे मिलते हैं, जिसे देखकर वह चौंक जाती है.
मोहित की डायरी मिलेगी राही को
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राही को मोहित पर शक होने लगेगा. राही नोटिस करेगी कि मोहित के बर्ताव में कुछ बदलाव आया है. वह इसका पता करने के लिए उसके कमरे में जाएगा और उसकी चीजों की छानबीन करेगी. राही को मोहित का एक पुराना डायरी मिलेगा. उस डायरी में उसे कोठारी परिवार के ऐसा राज के बारे में पता चलेगा, जो सब कुछ बदल कर रख देगा. वह जैसे-जैसे पढ़ने की कोशिश करेगी, उसे मोहित के आने की आहट मिलेगी. वह पर्दे के पीछे छिप जाएगी और डायरी अपने पास रख लेगी. हालांकि राही का ईयररिंग नीचे गिर जाता है और वह मोहित को मिल जाता है.
यह भी पढ़ें- The Family Man 3 Release: इस महीने रिलीज होगी द फैमिली मैन सीजन 3, मनोज बाजपेयी को कड़ी टक्कर देगा ये एक्टर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










