Anupama Twist: प्रेम ने शो के अपकमिंग ट्विस्ट से उठाया पर्दा, बोले- राही और अनुपमा फिर से एक…

Updated:
विज्ञापन
Khajuria on anupama upcoming twist

Khajuria on anupama upcoming twist

Anupama Twist: स्टारप्लस का शो अनुपमा के आने वाले एपिसोड में कई बड़े ट्विस्ट और टर्न आने वाले हैं. जिसमें शिवम खजूरिया ने बताया कि वह आगे कैसे राही और अनु मिलाएंगे. दरअसल बीते एपिसोड में देखा गया कि आर्यन की मौत के लिए कोठारी परिवार ने अनु को जिम्मेदार ठहराया. जिसके बाद सब उससे नफरत करने लगे.

विज्ञापन

Anupama Twist: रूपाली गांगुली का पॉपुलर शो अनुपमा अपने दिलचस्प ट्विस्ट से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस एक भी एपिसोड देखना मिस नहीं करते हैं. यही वजह है कि ये टीआरपी चार्ट में भी टॉप पर बना हुआ है. इन-दिनों ड्रामा में शिवम खजूरिया और अद्रिजा रॉय भी दिखाई दे रहे हैं. वह प्रेम और राही की भूमिका निभाते हैं. अब शिवम ने बताया कि कैसे वह अनु और राही को फिर से मिलवाएंगे.

लीप के बाद कैसे राही को अनुपमा से मिलाएगा प्रेम

शिवम खजूरिया ने फिल्मीबीट संग बातचीत में मुंबई ट्रैक के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि आने वाले एपिसोड में फैंस क्या ट्विस्ट की उम्मीद कर सकते हैं. यह पूछे जाने पर कि प्रेम अनुपमा की कैसे मदद करेगा और उसे राही से फिर से मिलाएगा. शिवम ने बताया, “प्रेम को अभी पता चला है कि राही पहले भी मुंबई में रहने के दौरान अनुपमा से मिल चुकी थी. इसलिए उसके अंदर का सारथी स्वाभाविक रूप से काम पर वापस आ जाता है, दोनों को फिर से साथ लाने की कोशिश करता है. यह एक भावनात्मक और उद्देश्यपूर्ण यात्रा होने वाली है.”

अनुपमा के अपकमिंग ट्विस्ट पर क्या बोले शिवम खजूरिया

कहानी में आने वाले ट्विस्ट के बारे में बात करते हुए, प्रतिभाशाली टीवी स्टार ने खुलासा किया, “एक रोमांचक ट्विस्ट यह है कि राही और अनुपमा दोनों खुद को एक ही नृत्य गुरु के मार्गदर्शन में पाते हैं. यह काफी काव्यात्मक होने वाला है, क्योंकि मां और बेटी के रिश्ते में यह एक पुल की तरह काम करेगा. मुझे लगता है कि दर्शकों को यह देखने में मजा आएगा कि कैसे जुनून और अभिव्यक्ति टूटे हुए रिश्तों को सुधारना शुरू कर सकती है.”

अनुपमा के लेटेस्ट ट्रैक के बारे में

अनुपमा को बेहतरीन बनाए रखने के लिए मेकर्स लगातार कहानी को नया रूप देते रहते हैं. हाल ही में इसमें छोटा सा लीप आया. जिसके बाद अनुपमा को आर्यन की चौंकाने वाली मौत के लिए जिम्मेदार ठहराए जाने के बाद मुंबई में एक नई जिंदगी शुरू करते हुए दिखाया गया. दिलचस्प बात यह है कि प्रेम और राही भी अब मुंबई में हैं और सभी को अनुपमा के साथ उनके पुनर्मिलन का बेसब्री से इंतजार है.

यह भी पढ़ें- Bhojpuri: यश कुमार की नई फिल्म का ट्रेलर रिलीज, ‘रिश्तों की विरासत’ में दिखेगा परिवार और रिश्तों अहमियत

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola