Anupama: शिवम खजूरिया ने अनुपमा में लीप के बाद अपने ट्रैक को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं पता
Published by : Divya Keshri Updated At : 27 May 2025 8:32 AM
Shivam Khajuria talks about change in prem rahi relationship
शो अनुपमा में नया ट्विस्ट और टर्न आने वाला है. मेकर्स ने नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें अनु को छोड़कर और कोई नजर नहीं आ रहा. प्रेम का किरदार शिवम खजूरिया निभाते हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि क्या उनके किरदार को लीप के बाद साइडलाइन कर दिया जाएगा.
Anupama: स्टार प्लस के शो अनुपमा में नया ट्विस्ट और टर्न आने वाला है. मेकर्स ने नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें अनु को छोड़कर और कोई नजर नहीं आ रहा. वह एक बार फिर से एक नये सफर पर निकल पड़ी है और उसके साथ अपना कोई नहीं है. प्रोमो ने फैंस के मन में कई सवाल ला दिए. कई दर्शकों को लग रहा की लीप के बाद इसमें राही और प्रेम नजर नहीं आएंगे. प्रेम का किरदार शिवम खजूरिया निभाते हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि क्या उनके किरदार को लीप के बाद साइडलाइन कर दिया जाएगा.
अनुपमा में लीप के बाद शिवम खजूरिया नहीं आएंगे नजर?
शिवम खजूरिया ने इंडिया फोरम से बातचीत में कहा कि मुझे नहीं पता और हमें इस बारे में बताया नहीं गया है कि स्टोरी चेंज होगr. हमें नहीं बताया कि कहानी में कुछ भी बदलाव आएगा, तो मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता है. वहीं, इस बारे में जब अद्रिजा राय से पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि वह उनकी (अनुपमा) की नई जर्नी है. ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं पता, लेकिन कुछ दिलचस्प आ रहा है.
राघव कहेगा अपने दिल की बात अनुपमा से
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा राघव को लगता है कि उसे अपनी भावनाएं अनुपमा से छिपानी नहीं चाहिए. वह सारी हिम्मत जुटा कर अनु से बात करता है और उसे अपने दिल की बात बताती है. दोनों बात करते होते है, तभी गौतम उनकी बातें सुनता है. राघव जैसे ही अनु से अपने दिल की बात कहता है, राही भी सुन लेती है और उसके हाथ वाला ट्रे नीचे गिर जाता है. राघव और अनु का ध्यान राही पर जाता है. राही बहुत गुस्से में होती है. गौतम ये सब कुछ देखता होता है. वह मोटी बा के पास जाता है और सोचता है कि इस मौके का कैसे फायदा उठाए.
यह भी पढ़ें– Movie Release in June: इन 6 फिल्मों से जून होगा ब्लॉकबस्टर, टिकट खिड़की पर मचेगा तूफान, थिएटर्स में लगेगा मेला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










