Anupama: पराग नहीं जानता मोहित है ख्याति का बेटा, राघव करेगा अपनी जान लेने की कोशिश, ये शख्स बनेगा मसीहा

Updated:
विज्ञापन

Anupama

Anupama: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा राघव जेल से रिहा होता है. अनुपमा, राघव को उसकी मां से मिलाने का फैसला करती है. दूसरी तरफ मोहित को देखकर ख्याति चौंक जाती है.

विज्ञापन

Anupama: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राघव की मां अनु को उसके अतीत के बारे में बताती है. वह कहती है कि राघव की शादी एक अमीर औरत से हुई थी. वह औरत राघव से हमेशा लड़ती थी और उसका भाई उसके साथ बुरा बर्ताव करता था. एक दिन वह औरत अचानक गायब हो गई और राघव पर उसकी हत्या का आरोप लग गया. इसकी वजह से उसे जेल जाना पड़ा. दूसरी तरफ राघव जेल से बाहर निकलने की तैयारी करता है. वह कार्तिक से कहता है कि बाहर उसका कोई इंतजार नहीं कर रहा है.

अपनी जान लेने की कोशिश करेगी राघव

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि जेल से रिहा होने के बाद राघव को कुछ समझ नहीं आता कि वह कहां जाए. अनु, राघव को खोजती है और कहती है वह उसे उसकी मां से मिलवा कर रहेगी. दूसरी तरफ राघव को रास्ते पर चलते हुए पराग की आवाज सुनाई देती है. राघव उसकी आवाज सुनकर चौंक जाता है, लेकिन वह उसकी झलक नहीं देख पाता. राघव अपनी जान लेने की कोशिश करता है और तभी अनु आकर उसे रोक लेती है. राघव को वह बताती है कि उसे उसकी मां मिल गई है. राघव ये जानकर चौंक जाता है कि उसकी मां अभी तक जिंदा है. वह राघव को लेकर उसकी मां के पास जाती है.

मोहित को देख चौंक गई ख्याति

सीरियल में दिखाया जाएगा कि राही को कुछ बदमाश परेशान करते हैं. मोहित उसे बचाने के लिए आता है. तभी प्रेम भी वहां पहुंच जाता है. मोहित घायल हो जाता है और प्रेम और राही उसे कोठारी निवास लेकर जाता है. ख्याति, मोहित को घर में देखकर चौंक जाती है. दूसरी तरफ राघव 20 साल बाद अपनी मां से मिलता है. अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि ख्याति, मोहित के घर आने से काफी परेशान हो जाती है. ऐसा लगता है पराग, मोहित के बारे में नहीं जानता है. राही और अनुपमा को प्रेम बताता है कि राही पर जिसने हमला किया था, पुलिस ने उसे पकड़ लिया है.

यह भी पढ़ें- Empuraan Review: मोहनलाल की फिल्म एम्पुरान के क्लाइमेक्स की हो रही रही चर्चा, देखने से पहले जान लें क्या कह रही पब्लिक

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola