Anupama New Entry: शो में होगी इस पुराने किरदार की फिर से वापसी, अनुपमा का बनेगा सपोर्ट सिस्टम

Updated:
विज्ञापन
Anupama maha Twists

अनुपमा में आने वाला महा ट्विस्ट, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama New Entry: अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अंश की शादी की तैयारी शाह हाउस में शुरू हो गई है. राही शाह हाउस आती है और देखकर अनुपमा बेहद खुश हो जाती है. अनु उससे कहती है कि अंश की शादी तक उन्हें अपने बीच अच्छा रिश्ता बनाकर रखना चाहिए. इस बीच शो में एक नयी एंट्री हो रही है.

विज्ञापन

Anupama: सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि शाह हाउस में राही को देखकर अनु बहुत खुश हो जाएगी. वह उसका स्वागत करेगी, लेकिन राही बिना उससे कुछ बोले वहां से चली जाएगी. अनु उसे समझाती है कि वह दोनो यहां पर अंश की खुशियों के लिए कुछ दिन तक ही रहेगी. अनु कहती है अंश की शादी तक दोनों के बीच अच्छा व्यवहार होना चाहिए. राही इसपर उसकी बात मान जाती है कि दोनों अंश की शादी तक ही सिर्फ साथ रहेगी. इस बीच सुनने में आ रहा है कि सीरियल में नयी एंट्री होने वाली है.

अनुपमा में इस किरदार की होगी फिर से एंट्री

अनुपमा में मेहुल निसार की फिर से एंट्री होने वाली है. शो में मेहुल, अनु के भाई भावेश का किरदार निभाते हैं. उसकी एंट्री रक्षा बंधन वाले ट्रैक में होगी. काफी वक्त से भावेश का ट्रैक शो में दिखाया नहीं जा रहा था. ऐसे में उसकी एंट्री से शो में एक नयापन आएगा. दोनों भाई-बहन का रीयूनियन देखकर दर्शक काफी खुश होंगे. साथ ही भावेश के आने से अनुपमा को एक इमोशनल सपोर्ट मिलेगा.

बा को आएगा इस बात पर गुस्सा

आज रात के अनुपमा के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा डांस रिहर्सल करती होती है, तभी बा आती है. बा को देखकर अनु रुक जाती है, लेकिन बा उसे अभ्यास करने के लिए कहती है क्योंकि ग्रैंड फिनाले पास है. उसके बाद डांस रानियां भी वहां आ जाती है और उसके साथ अभ्यास करती है. इस बीच वहां पर मोहल्ले की औरतें आती है. वह लीला से अंश की शादी को लेकर बात करती है. वह कहती है कि प्रार्थना मां बनने वाली है इसलिए ये लोग जल्दी से जल्दी शादी कर रहे. ये सुनकर बा काफी गुस्सा हो जाती है.

यह भी पढ़ें- Huma Qureshi Brother Murder: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के भाई की हत्या, इस वजह से गई जान, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola