Anupama New Entry: अनुपमा में नयी दस्तक, नई एंट्री से बढ़ेंगी अनु की मुश्किलें या मिलेगा सुकून? खुलेंगे नए राज

Anupama New Entry: सीरियल अनुपमा में दिखाया जा रहा है कि प्रेम जैसे ही खाना खाता है, उसे एहसास होता है कि ये खाना अनु ने बनाया है. दूसरी तरफ अनु कोशिश करती है कि वह प्रेम और अनिल की नजरों में ना आए. जल्द ही शो में नयी एंट्री होगी, जो नया ट्विस्ट लेकर आएगा.
Anupama New Entry: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु को पवार हाउस में खाना परोसने कहा जाता है. वह प्रेम और अनिल की नजरों से बचने की कोशिश करती है. प्रेम जैसे ही खाना खाता है, उसे स्वाद जाना पहचाना लगता है. दूसरी तरफ राही और पराग, मनोहर से मिलते हैं. इस दौरान मनोहर उससे पूछते है कि क्या वह अपनी खुद का डांस अकेडमी खोलना चाहती है. वह इसके लिए हां कहती है. मनोहर उसे शास्त्रीय नृत्य में प्रशिक्षित करने का ऑफर देता है. लेटेस्ट ट्रैक की बीच शो में अब एक और नयी एंट्री होगी.
अनुपमा में होगी नयी एंट्री
कुछ दिन पहले ही राजन शाही के शो अनुपमा में नये किरदार मनोहर पंडित की एंट्री हुई है. अब शो में भारती के एक्स हसबैंड की एंट्री हो रही है. अनु को समझ नहीं आएगा कि वह इस नयी प्रॉब्लम को कैसे हैंडल करे. अनु को पहले ही कई सारी दिक्कतों का सामना मुंबई में करना पड़ रहा है. अब भारती के एक्स हसबैंड की वजह से उसकी जिंदगी में नयी दिक्कतें आएंगी. क्या अनु, भारती का साथ देकर उसकी मदद करेगी. आने वाले एपिसोड में कई बड़े ट्विस्ट आएंगे.
अनुपमा से मिलेगा प्रेम
वहीं, अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु, सुनीता से कहेगी कि उसे जाना है. सुनीता उसे पैसे लेकर जाने के लिए कहती है. अनु उसे ऑनलाइन ट्रांसफर करने के लिए कहती है. सुनीता जोर देती है कि वह पैसे लेकर ही जाए. तभी प्रेम उसे एक आईने में देख लाता है. अनु वहां से जाने के लिए निकलती है और काफी भावुक हो जाती है. वह सोचती है कि अच्छा है कि प्रेम ने उसके खाने का स्वाद नहीं पहचाना और उसके बच्चे ठीक से है. वह जाने लगती है तभी उसके हाथ से पैसे गिर जाते हैं. वह उन्हें उठाने के लिए नीचे झुकती है और प्रेम को अपने सामने पाती है. अनु उठकर वहां से भागने लग जाती है. प्रेम उससे बात करने की कोशिश करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










