Anupama: ख्याति से मिलेगा उसका बिछड़ा हुआ बेटा, ना राही, ना अनु, कोठारी परिवार के इस शख्स की जान लेना चाहता था मोहित
Published by : Divya Keshri Updated At : 07 Apr 2025 8:46 AM
Anupama upcoming twist
Anupama: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मोहित का पर्दाफाश करने के बारे में प्रेम और राही सोचते हैं और वह इसमें सफल भी हो जाते हैं. मोहित को वह दोनों पुलिस स्टेशन लेकर आते हैं. वहां अनुपमा भी पहुंच जाती है. वह मोहित से कुछ सवाल पूछती है.
Anupama: सीरियल अनुपमा के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि तोशू पैसों को लेकर परेशान होता है. तोशू कहता है कि राघव की वजह से उनके बिजनेस को नुकसान हो रहा है. किंजल उसे फ्रिक नहीं करने के लिए कहती है. वह कहती है कि अनुपमा सब संभाल लेगी. परी, तोशू और किंजल को उसे कनाडा फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई करने के लिए भेजने के लिए कहती है. किंजल उसे भरोसा दिलाती है वह उसे कनाडा भेज देगी. दूसरी तरफ कोठारी और शाह राम नवमी मनाने के जमा होते हैं. मोहित को त्रिपाठी मिलने के लिए कहता है और साथ में पैसे लाने के लिए भी कहता है.
प्रेम की जान लेना चाहता था मोहित
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि राही और प्रेम मिलकर मोहित और त्रिपाठी की बातचीत रिकॉर्ड करते हैं. मोहित से त्रिपाठी कहता है कि वह उसके बेटे को जेल से बाहर निकलवा ले, नहीं तो वह सबके सामने उसकी पोल खोल देगा. राही और प्रेम, मोहित को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचते हैं. पुलिस कहती है कि इस सबूत की वजह से मोहित जेल जा सकता है. अनु, मोहित को सच बोलने के लिए कहती है. मोहित कहता है प्रेम ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी और वह उसकी जान लेना चाहता था. मोहित, उन्हें आर्यन के बारे में ख्याति से पूछने के लिए कहता है.
ख्याति से मिलेगा मोहित
प्रेम को ख्याति पर गुस्सा आता है और वह कहता है कि उसने कई लोगों की जिंदगी बर्बाद कर दी है. राही उसे शांत करवाती है. प्रेम, ख्याति से बात करने वाला होता है, लेकिन राही उसे रोक लेती है. राही उसे ख्याति से आराम से बात करने के लिए कहती है. दूसरी तरफ अनु, राघव से पूछती है कि क्या उसे लगता है कि उसकी वाइफ जिंदा है और उसने उसे झूठे केस में फंसाया है. राघव ये सुनकर काफी गुस्सा हो जाता है. अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राही और अनु, ख्याति को आर्यन यानी मोहित से मिलवाती है. आर्यन उसे स्वीकार करने से मना कर देता है. अनु एक बार उसे ख्याति की कहानी सुनने के लिए कहती है.
यहां पढ़ें- CID: ACP प्रद्युमन की कुर्सी पर अब पार्थ समथान? कहा – जब कॉल आया, मैं कंफ्यूज था…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










