Anupama: अनुज से जुड़े इस शख्स का नाम सुनकर अनुपमा के उड़ जाएंगे होश, अतीत से लौटेगा यह इंसान

Updated:
विज्ञापन
Anupama: अनुज से जुड़े इस शख्स का नाम सुनकर अनुपमा के उड़ जाएंगे होश, अतीत से लौटेगा यह इंसान

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु की टीम अगले राउंड के लिए क्वालिफाई कर जाएगी. अनु काफी खुश हो जाती है और उसकी टीम भी जीत का जश्न मनाती है. चॉल में वह इस जीत का जश्न मनाते हैं. इस बीच प्रीत अनु से उसके अतीत को लेकर सवाल पूछती है.

विज्ञापन

Anupama: सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सरिता को लगता है कि प्रतियोगिता से उनकी टीम बाहर हो जाएगी. रीता उसे डांटती है और अच्छा सोचने के लिए कहती है. अनुपमा की टीम को एक जज काफी बुरा भला कहता है. वह जज कहता है कि उसकी टीम की महिलाओं को किचन में ही रहना चाहिए. हालांकि बाकी दो जज उनकी टीम को अगले राउंड के लिए क्वालिफाई करने का फैसला करते हैं. अनु की टीम काफी खुश हो जाती है. अनु अपनी टीम से कहती है कि वह लोग पुरानी गलती नहीं दोहराएंगे और मजबूत बनकर वापसी करेंगे.

अनुपमा के सामने आएगा ये नाम

अनुपमा जजेस से वादा करती है कि वह आगे बढ़ने के लिए बहुत मेहनत करेगी. इस बीच मालती देवी के साथ उसके संबंधों को लेकर पूछ जाता है. अनुपमा ये सुनकर काफी असहज हो जाती है और जवाब नहीं दे पाती. उसकी चुप्पी से प्रीत काफी परेशान हो जाती है और वह इस बारे में उससे बात करने का सोचती है. चॉल में अनु का स्वागत सारी महिलाएं करती है. जश्न के बीच प्रीत उससे उसके अतीत के बारे में पूछती है. भारती उसे अनु पर दवाब नहीं बनाने के लिए कहती है. अनु कहती है वह अपने अतीत को स्वीकार कर चुकी है और आगे बढ़ चुकी है.

प्रार्थना को सताएगा ये डर

दूसरी तरफ प्रार्थना अपने अजन्मे बच्चे को लेकर काफी परेशान होती है. वह लीला को अपने पास रहने के लिए कहती है. लीला उससे कहती है कि वह एक मुश्किल स्थिति में है. बाबूजी लीला से कहते है कि क्या उसका बिहेवियर इस बात से उपजा है कि प्रार्थना इस परिवार की सदस्य नहीं है. बापूजी उसे याद दिलाते है कि अंश, प्रार्थना से प्यार करता है और कोई भी फैसला लेने से पहले उसे इस बारे में सोच लेना चाहिए. बा उनकी बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देती.

यह भी पढ़ेंMaalik Movie: राजकुमार की ‘मालिक’ को लेकर करीना कपूर का रिएक्शन वायरल, सिर्फ 3 शब्दों में कही ये बात

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola