Anupama: अपनी मां काव्या के नक्शे कदम पर चलेगी माही, प्रेम और राही को करेगी अलग, इशानी से परी ने सबकुछ छीना

Anupama
Anupama: सीरियल अनुपमा का आने वाला एपिसोड जबरदस्त होने वाला है. शो में दिखाया जाएगा कि माही, प्रेम और राही को साथ में देखकर खुश नहीं होती. उसे जलन होती है कि दोनों साथ में क्यों है. दूसरी तरफ राजा की पत्नी परी बन गई है और वह कोठारी परिवार में रहती है.
Anupama: सीरियल अनुपमा में मेकर्स छोटा सा लीप लेकर आए है. कहानी अब काफी दिलचस्प हो गई है. अनु अपना सबकुछ छोड़कर मुंबई आ गई है. आर्यन और राघव की मौत हो गई है और वह अभी सदमे में है. अनु का आत्मविश्वास पूरी तरह से हिल गया है और वह खामोश सी हो गई है. मुंबई में वह एक चॉल में रहती है और एक अमीर घर में काम करती है. दूसरी तरफ राजा ने परी से शादी कर ली है और वह कोठारी हाउस में रहते हैं. माही और राही भी साथ में रहती है. राही घर संभालती है और माही ऑफिस का काम देखती है.
प्रेम और राही को अलग करेगी माही
अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु जहां काम करती है वहां पर उसके साथ छेडखानी होती है. घर का मालिक उसके साथ बदतमीजी करता है और उसके हाथ पर किस करता है. उसकी पत्नी अनु को ही गलत समझती है और उसे बहुत कुछ सुनाती है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रेम और माही ऑफिस से आते हैं. माही, प्रेम और राही को क्लोज देखकर काफी जलती है. उसे इनसिक्योर फील होता है. दूसरी तरफ राजा ने इशानी से नहीं परी से शादी कर ली है. इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि उसने किस वजह से परी से शादी कर ली है. अब देखना होगा कि क्या माही, राही और प्रेम को अलग कर पाती है.
अनुपमा से दूरी बना लेगी राही
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु और राही फिलहाल दूर है. राही अपनी मां को याद भी करना चाहती है. हालांकि किस्मत एक बड़ा खेल खेलेगी और राही और अनुपमा को आमने-सामने लेकर आएगी. आठ महीने के बाद अनु अपनी बेटी राही से मिलेगी. हालांकि राही उसे देखकर खुश नहीं होगी. वह अनु को खुद से दूर रहने के लिए कहेगी. अनुपमा उससे बात करने की कोशिश करेगी, लेकिन राही उससे दूरी बना लेगी. आगे क्या होगा.
यह भी पढ़ें– Thug Life Cast Fees: कमल हासन की फिल्म में कौन ले रहा सबसे ज्यादा फीस? तृषा कृष्णन के हिस्से में आई सिर्फ इतनी रकम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










