Anupama Maha Twists: अनु पर अनुज से कभी प्यार नहीं करने का आरोप लगाएगा ये शख्स, राही बच्चा गोद लेने का करेगी फैसला

Published by : Ashish Lata Updated At : 30 Aug 2025 6:41 PM

विज्ञापन

राही अनुपमा फोटो- ट्विटर

Anupama Maha Twists: राजन शाही के शो अनुपमा में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. जिसमें राही अपनी मां पर आरोप लगाती है कि उसने कभी अनुज से प्यार ही नहीं किया है. इसके अलावा वह प्रेम के साथ एक बच्चा गोद लेने की सोचती है.

विज्ञापन

Anupama Maha Twists: रूपाली गांगुली का शो अनुपमा अपने दिलचस्प ट्विस्ट से दर्शकों को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शक देखते हैं कि अनु, शाह और कपाड़िया परिवार के साथ जन्माष्टमी मना रही हैं. दूसरी ओर, राही अनुज का जन्मदिन मनाते हुए उसे याद करती है. प्रेम और राही कृष्ण और राधा का रूप धारण करते हैं. अनुपमा को याद आता है कि कैसे उसने और अनुज ने भी साथ परफॉर्म किया था. वह उस पल को यादकर इमोशनल हो जाती है. अनु राही और प्रेम को साथ देखती है, उसे अनुज की याद आती है.

अनुपमा पर अनुज से कभी प्यार नहीं करने का आरोप लगाती है राही, बच्चा गोद लेने का करेगी फैसला

अनुपमा के एपिसोड में देखने को मिलेगा कि पूजा के दौरान राही, अनुपमा की भक्ति पर कटाक्ष करती है और कहती है कि उसने कभी अनुज से प्यार ही नहीं किया था. अनु राही की बातों से टूट जाती है, लेकिन जिंदगी उसे सबक सिखाएगी. राही कुछ पल में खुद को अनु की जिंदगी में पाती है, क्योंकि वह प्रेम के साथ एक बच्चा गोद लेने का फैसला करती है.

लीला अनुपमा से पूछती है ये सवाल

लीला अनुपमा से पूछती है कि क्या उसे कुछ कमी महसूस हो रही है. लीला सवाल करती है कि अनुपमा अपने परिवार के साथ क्यों नहीं रह सकती और मुंबई वापस क्यों लौटना चाहती है. इधर कोठारी हाउस में वसुंधरा घोषणा करती है कि वे जन्माष्टमी पूरी श्रद्धा से मनाएंगे. वसुंधरा पराग पर दूसरे रिश्ते को भूल वर्तमान पर फोकस करने के लिए कहती है. अनिल, वसुंधरा और पराग को झगड़ा न करने की सलाह देता है. इधर राही अपनी मां को प्रताड़ित करती है और कहती है कि वह एक अच्छी मां नहीं बन सकी, इसलिए तो अपनी बेटी से डांस प्रतियोगिता में भिड़ रही है.

यह भी पढ़ें- Son Of Sardaar 2 Box Office: डिजास्टर हुई अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2, कलेक्शन है बेहद निराशाजनक

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola