‘ओ रोमियो’ का 13वें दिन का रिपोर्ट कार्ड, जानें कितनी हुई कमाई?

Updated:
विज्ञापन

ओ रोमियो, फोटो- इंस्टाग्राम

O Romeo Box Office Collection Day 13: शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को रिलीज हुई और 13 दिन में 60.25 करोड़ रुपये कमा चुकी है. विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है.

विज्ञापन

O Romeo Box Office Collection Day 13: शाहिद कपूर इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर सुर्खियों में हैं. ‘कबीर सिंह’ के बाद एक बार फिर वह गुस्सैल अंदाज में नजर आए हैं. 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को पहले दिन से ही अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि अब बीतते दिन के साथ ही फिल्म की कमाई घटने लगी है. 13वें दिन का आंकड़ा आपको बताते हैं.

विज्ञापन

13वें दिन की कमाई ने चौंकाया

फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने पहले दिन 8.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी. दूसरे दिन कलेक्शन में उछाल आया और वीकेंड पर फिल्म की रफ्तार और तेज हो गई. अब रिलीज के 13 दिन बाद इसके ताजा आंकड़े सामने आ चुके हैं. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 13वें दिन यानी बुधवार को करीब 1.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 60.25 करोड़ रुपये पहुंच गई है.

यहां देखें फिल्म ने किस दिन कितनी कमाई की

  • ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 1- 8.5 करोड़ रुपये
  • ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 2- 12.65 करोड़ रुपये
  • ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 3- 9 करोड़ रुपये
  • ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 4- 4.75 करोड़ रुपये
  • ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 5- 5.35 करोड़ रुपये
  • ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 6- 3.65 करोड़ रुपये
  • ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7- 3.1 करोड़ रुपये
  • ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 8- 2.25 करोड़ रुपये
  • ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 9- 3.35 करोड़ रुपये
  • ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 10- 3.15 करोड़ रुपये
  • ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 11- 1.6 करोड़ रुपये
  • ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 12- 1.65 करोड़ रुपये
  • ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 13- 1.20 करोड़ रुपये

O Romeo Total Collection- 60.25 करोड़ रुपये

बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर

रिलीज के साथ ही ‘ओ रोमियो’ को कई बड़ी फिल्मों से मुकाबला करना पड़ रहा है. रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ और सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ पहले से ही सिनेमाघरों में हैं. ‘बॉर्डर 2’ रिलीज के एक महीने बाद भी ठीक-ठाक कमाई कर रही है. इसके अलावा शनाया कपूर की ‘तू या मैं’ भी उसी दिन (13 फरवरी) को रिलीज हुई थी. इसके अलावा ‘अस्सी’ और ‘दो दीवाने शहर में’ भी बॉक्स ऑफिस पर ‘ओ रोमियो’ को चुनौती दे रही.

यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र के निधन के बाद परिवार में अनबन? हेमा मालिनी ने तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola