Anupama Maha Twists: गौतम-माही की शादी से पहले बड़ा झटका, प्रेम को लगा करोड़ों का चूना, अनुपमा का फिर टूटा दिल

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 05 Nov 2025 4:25 PM

विज्ञापन

अनुपमा महा ट्विस्ट्स, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama Maha Twists: सीरियल अनुपमा में गौतम और माही की शादी के बीच बड़ा झटका लगने वाला है. एक तरफ जहां प्रेम को बिजनेस में करोड़ों का नुकसान होगा. तो वहीं दूसरी ओर, राही और अनुपमा को अनुज की याद आएगी.

विज्ञापन

Anupama Maha Twists: सीरियल ‘अनुपमा’ में कहानी एक बार फिर हाई ड्रामा की ओर बढ़ रही है. अनुपमा, गौतम की गलतियों को नजरअंदाज करने की कोशिश तो कर रही है, लेकिन वह अब भी मानने को तैयार नहीं कि गौतम सच में बदल गया है.

अब तक शो में देखा गया कि वसुंधरा ने सबके सामने गौतम और माही की शादी का ऐलान कर दिया है. वसुंधरा साफ कहती है कि शादी बस दो दिनों में होगी और इसमें कोई भी मेहमान शामिल नहीं होगा. इस फैसले से परिवार में गुस्सा फूट पड़ता है. ख्याति और पराग भी माही और गौतम पर नाराज हो जाते हैं. लेकिन अब कहानी एक और मोड़ लेने वाली है. आइए बताते हैं सबकुछ.

एक कॉल से प्रेम के पैरों तले जमीन खिसकी

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रेम को एक फोन कॉल मिलता है. बातचीत के दौरान उसे पता चलता है कि बिजनेस डील के चक्कर में उसे करोड़ों का नुकसान हो गया है. ये खबर सुनकर प्रेम सदमे में आ जाता है और टूट जाता है.

इधर, शादी तय होते ही माही पूरी तैयारी में लग जाती है और ख्याति व प्रार्थना को इसमें शामिल करने की कोशिश करती है. लेकिन ख्याति, माही को ताना मारते हुए उसकी खुशी पर पानी फेर देती है.

राही और अनुपमा को आई अनुज की याद

जल्द ही राही और प्रेम के बीच बड़ा झगड़ा होगा. प्रेम, राही से अपने नुकसान की बात छिपाएगा और दावा करेगा कि गौतम गलत नहीं है. राही रोते हुए अनुपमा के पास पहुंचेगी और दोनों अनुज को याद करेंगे. अनुपमा राही को हिम्मत देती नजर आएगी. इसके बाद, एक और बड़ा धमाका होगा.

प्रार्थना के बच्चे को माही कहेगी अपना

माही, प्रार्थना के बच्चे को अपना बताने की कोशिश करेगी. यह सुनकर प्रार्थना आगबबूला हो जाएगी और माही को उसकी हद में रहने को कहेगी. वहीं गौतम भी उल्टा जवाब देगा, जिससे बात और बिगड़ जाएगी.

यह सब देखकर अंश का गुस्सा फट पड़ेगा. वह माही और गौतम को प्रार्थना से दूर रहने की चेतावनी देगा. इसी दौरान प्रार्थना और अंश के बीच भी बहस छिड़ जाएगी.

क्या अनुज ने किया अनुपमा को कॉल?

एपिसोड के अंत में, अनुपमा को अनुज के ऑफिस से एक कॉल आएगा. फोन पर A.K. का नाम सुनते ही उसका दिल तेजी से धड़कने लगेगा. अनुपमा खुद को समझाने की कोशिश करेगी कि शायद यह सिर्फ उसका वहम है.

यह भी पढ़ें- Border 2: सनी देओल के बाद ‘बॉर्डर 2’ से सामने आया वरुण धवन का पहला फौजी लुक, हाथ में बंदूक लिए दुश्मनों की ओर दहाड़ते दिखे एक्टर

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola