Anupama Maha Twists: अनुपमा के जीतने के बाद राही लेगी शॉकिंग फैसला, अनुज से जुड़ा होगा डिसीजन, खाएगी ये कसम

Updated:
विज्ञापन
Anupama

अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama: सीरियल अनुपमा में आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राही, अनु को जीतते देखकर सदमे में आ जाती है. उस अपनी हार पर भरोसा नहीं होता. दूसरी तरफ सबको पता चलता है कि अनु को डांस करते वक्त बहुत कम दिखाई दे रहा था. ये जानकर सब हैरान हो जाते हैं.

विज्ञापन

Anupama: सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राही और अनु के बीच जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस होता है. कुणाल कहता है कि उसने ऐसा प्रदर्शन कभी नहीं देखा था. जज अनुपमा और राही के परफॉर्मेंस की तारीफ करते हैं और कहते हैं उन्हें एक जोड़ी के रूप में वह परफॉर्म करते देखना चाहते हैं. दूसरी तरफ ख्याति इस बात से परेशान है कि अनु की विजन कम थी, लेकिन फिर भी वह कैसे इतना अच्छा नाच पाई. शाह परिवार में अनु की जीत के लिए सब प्रार्थना करते हैं.

अनुपमा जीत जाएगी डांस प्रतियोगिता

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि जज का फैसला आ जाता है. दर्शक अनु और राही का नाम लेकर चियर करते हैं. कुणाल घोषणा करता है कि डांस रानियां विनर बन गई है और वह सबको जीत की बधाई देता है. जजेस का फैसला सुनकर मोटी बा, गौतम, ख्याति, तोशी चौंक जाते हैं. राही, अनु को जीतते देखकर सदमे में आ जाती है. मोटी बा रिजल्ट सुनकर जाने लगती है, लेकिन पराग उसे रोकता है. पराग उनसे कहता है कि राही के इस मुश्किल भरे वक्त में उसे उसका साथ देना चाहिए. कुणाल, राही से अनुरोध करता है कि वह ट्राफी अनु को दे. ये देखकर मोटी बा और ख्याति का गुस्सा बढ़ जाता है.

हारने के बाद राही करेगी बड़ा फैसला

कुणाल ने बड़ी घोषणा करता है कि अनुपमा और डांस रानियां अब एक अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. इस दौरान अनु अपने चेहरे पर पानी मारती है और उसकी आंखों की रोशनी ठीक होती है. वह बताती है कि उसने धुंधली नजर से ही स्टेज पर डांस किया. ये सुनकर सब हैरान हो जाते हैं. अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राही इस हार से बुरी तरह टूट जाती है. वह कभी नहीं परफॉर्म करने की कसम खाती है और अपना डांस अकेदमी बंद करने का फैसला लेती है. वह अपनी हार का जिम्मेदार अनु को ठहराती है.

यह भी पढ़ें Anupama Maha Twists: इस शख्स की वजह से अनु होगी अंधी, बंद कमरे से ये इंसान अनुपमा को निकालेगा बाहर, बनेगा मसीहा

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola