ePaper

Anupama Maha Twists: अनुज की मौत का राज खुलेगा? अनुपमा को सालों बाद मिलेगा हिंट, अपनी मां को बुरा-भला कहेगी राही

Updated at : 28 Aug 2025 1:45 PM (IST)
विज्ञापन
Anupama Maha Twists

अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनुज का जन्मदिन है. अनुपमा इस मौके पर पुरानी यादों में खो जाएगी. उसे याद आएगा कि कैसे उसने खूबसूरत पल अनुज के साथ बिताए है. वह उन पलों को याद कर बहुत भावुक हो जाएगी. दूसरी तरफ राही अपनी मां को फिर से बुरा-भला कहेगी.

विज्ञापन

Anupama: सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा को लीला मंदिर जाने के लिए कहती है क्योंकि अनुज का बर्थडे और जन्माष्टमी है. अनुपमा इस मौके पर अनुज से अपने प्यार का इजहार करती है. अनु उसका जन्मदिन मनाने का फैसला करती है. तभी उसकी मुलाकात राही से होती है. राही अपनी मां से कहती है कि वह सिर्फ खुद से प्यार करती है. अनुपमा उससे कहती है कि अनुज चाहते थे कि हमेशा वह दोनों मिलकर उसका बर्थडे मनाएं. राही उसे याद दिलाती है कि अनु के जाने के बाद उसने हमेशा अनुज का अकेले ही जन्मदिन मनाया है. वह उसे मां ना बन पाने का ताना मारती है.

अनुज के साथ बिताए गए पलों को याद कर भावुक होगी अनुपमा

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज के साथ बिताए गए पलों को याद कर अनु की आंखों में आंसू आ जाएंगे. अनु, प्रेम और राही को कृष्ण औ राधा के रूप में देखती है. अनु को याद आता है कि जब वह राधा बनी थी और अनुज- कृष्ण बने थे. अनु अपने बितों दिनों में चली जाती है. वह यादों में खोई रहती है तभी राही आती है और उसको बुरा भला कहती है. राही उसपर इल्जाम लगाती है कि उसने कभी भी अनुज से प्यार नहीं किया. वह कहती है कि अनु सिर्फ खुद से ही प्यार करती है. राही की बातें सुनकर वह चौंक जाती है.

अनुज की मौत का राज खुलेगा?

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु को हिंट मिलेगा कि जल्द ही कुछ होने वाला है जो अनुज से जुड़ा हुआ है. वह इस बारे में जानने की कोशिश करेगी कि अनुज के साथ क्या हुआ था जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी. अनुज की मौत का राज अभी तक खुला नहीं है.

यह भी पढ़ें- Anupama New Entry: सीरियल में हुई नयी एंट्री, राजन शाही ने कहा- हम उन्हें शो में बड़ा ट्विस्ट लाने के लिए लाए हैं

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola