Anupama की सफलता पर ख्याति ने तोड़ी चुप्पी, कहा- दर्शक किरदारों से गहराई से…

Published by : Divya Keshri Updated At : 05 Apr 2025 9:37 AM

विज्ञापन

Anupama

Anupama: सीरियल अनुपमा में खूब सारा ड्रामा मेकर्स लेकर आए है, ताकि दर्शक कहानी से बंधे रहे. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि प्रेम जेल में बंद है. प्रेम को मोहित ने फंसाया है और इस बात का शक अनु को हैं. इस बीच रूपाली गांगुली संग काम करने को लेकर झलक देसाई ने बात की.

विज्ञापन

Anupama: राजन शाही का सीरियल अनुपमा साल 2020 में शुरू हुआ था और अब तक दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. सीरियल में लीप के बाद प्रेम की एंट्री हुई और उसके बाद उसके पूरे परिवार को दिखाया गया. शो में प्रेम की सौतेली मां ख्याति का किरदार झलक देसाई निभा रही है. शो में ख्याति और प्रेम के रिश्ते ठीक नहीं है और वह उसे अपनी मां नहीं मानती. हालांकि ख्याति, प्रेम को अपना बेटा मानती है और उससे बहुत प्यार करती है. इस बीच एक्ट्रेस ने सीरियल का हिस्सा होने पर बात की.

रूपाली गांगुली के साथ काम करने पर झलक देसाई ने कही ये बात

झलक देसाई ने IWMBuzz संग बातचीत में कहा कि अनुपमा का हिस्सा होने पर कहा कि ये सिर्फ एक शो नहीं है, बल्कि एक ऐसी जर्नी है जो बहुत सी महिलाओं से जुड़ा है. इस शो का हिस्सा होना सम्मान की बात है. झलक ने कहा कि दर्शकों से मिलने वाला प्यार शो को और स्पेशल बनाता है. उन्होंने रूपाली गांगुली संग काम करने पर कहा कि ”ये एक समृद्ध अनुभव है. ऐसे अनुभवी एक्टर्स के साथ काम करना एक लर्निंग प्रोसेस है. उनकी डेडिकेशन, सहजता और सौहार्द सेट पर माहौल को बहुत सहज और प्रेरक बनाता है.”

अनुपमा की सफलता पर झलक देसाई बोलीं- दर्शक किरदारों से…

झलक देसाई ने सीरियल अनुपमा की सफलता पर बात करते हुए कहा कि दर्शक किरदारों से गहराई से जुड़ते हैं क्योंकि वे उनमें अपने स्वयं के जीवन का प्रतिबिंब देखते हैं. साथ ही, दमदार अभिनय और ताजा कहानी दर्शकों को बांधे रखती है.” वहीं, अनुपमा के ट्रैक की बात करें तो सीरियल में दिखाया जा रहा है कि मोहित, प्रेम को झूठे केस में फंसा देता है और उसे जेल भेज देता है. प्रेम, आशीष नाम के शख्स के हत्या के मामले में जेल चला जाता है. अनु को शक है कि मोहित इसके पीछे है. वह राघव के साथ मिलकर सच्चाई का पता करती है.

यहां पढ़ें- CID: एसीपी प्रद्युमन की पहली सैलरी कितनी थी? एक एपिसोड के लिए लेते हैं लाखों में फीस

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola