Anupama: इस कलाकार ने अचानक छोड़ा शो, बोली- यह सब अंश और प्रार्थना की शादी के ट्रैक के दौरान हुआ

Published by : Ashish Lata Updated At : 09 Oct 2025 1:31 PM

विज्ञापन

अनुपमा में ईशानी का किरदार निभाने वाली विदुषी तिवारी ने छोड़ा शो

Anupama: स्टारप्लस का पॉपुलर शो अनुपमा अपने जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न से दर्शकों को खूब एंटरटेन करता है. हाल ही के एपिसोड में समर की एंट्री हुई, जिसने सीरियल में हाई वोल्टेज ड्रामा डाला. फैंस ये जानने के लिए उत्सुक हो गए कि उसकी आत्मा क्यों भटक रही है. इसी बीच रूपाली गांगुली के शो को अब इस कलाकार ने छोड़ दिया है.

विज्ञापन

Anupama: स्टार प्लस का शो अनुपमा इस समय सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला और टॉप रेटेड शोज में से एक है. शो का मौजूदा ट्रैक काफी धमाकेदार है, जिसमें अनु यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि समर की आत्मा क्यों बार बार उसके पास आ रही है. इसी बीच अब फैंस के लिए एक बुरी खबर भी है, क्योंकि ईशानी का किरदार निभाने वाली विदुषी तिवारी ने सीरियल को अलविदा कह दिया है. जी हां उन्हें अपने स्वास्थ्य समस्याओं के कारण यह शो छोड़ना पड़ा.

अनुपमा में ईशानी का किरदार निभाने वाली विदुषी तिवारी ने छोड़ा शो

विदुषी तिवारी ने टेली चक्कर संग बात करते हुए अनुपमा छोड़ने का कारण बताया. उन्होंने कहा, स्वास्थ्य समस्याओं के कारण शो छोड़ना पड़ रहा है. यह सब अंश और प्रार्थना की शादी के ट्रैक के दौरान हुआ. मेरी तबीयत इतनी बिगड़ गई कि मुझे शूटिंग बीच में ही छोड़नी पड़ी और डॉक्टर के पास जाना पड़ा. अगले दिन रिपोर्ट आई और मुझे लीवर में गंभीर इन्फेक्शन का पता चला. डॉक्टरों ने मुझे कम से कम छह महीने तक इलाज कराने की सलाह दी है.”

अनुपमा छोड़ने पर क्या बोली विदुषी तिवारी

विदुषी ने आगे कहा, “डीकेपी की टीम काफी सपोर्टिव है और मेरे हेल्थ इश्यू से निकलने में काफी मदद कर रही है. वे लगातार मेरा हालचाल पूछते रहे हैं. हालांकि, मैं प्रोडक्शन को छह महीने तक इंतजार नहीं कराना चाहती थी, इसलिए मैंने शो को अलविदा कहने का फैसला किया. अनु मां ने मुझे फोन किया और शिवम ने भी मेरे स्वास्थ्य के बारे में पूछा. मैं ऐसे अद्भुत लोगों के साथ काम करके काफी आभारी महसूस करती हूं, लेकिन मुझे अपने हेल्थ को प्राथमिकता देनी थी और इसलिए मैंने अनुपमा छोड़ने का फैसला किया.”

यह भी पढ़ें- Mirai On OTT: तेजा सज्जा की मिराई अब घर बैठे देखें, जानें कब और कहां होगी रिलीज, नोट कर लें तारीख

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola