Anupama: गौरव खन्ना ने रूपाली गांगुली की वजह से शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- प्रोड्यूसर का सपोर्ट मिलने…

Updated:
विज्ञापन

अनुपमा का अनुज फोटो- ट्विटर

Anupama: गौरव खन्ना सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं. उन्होंने राजन शाही के शो अनुपमा में अनुज कपाड़िया का रोल निभाया था, जिससे फैंस के बीच उनकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई. हालांकि शो में आए लीप के बाद उन्होंने इसे छोड़ दिया. अब गौरव खन्ना ने खुलासा किया कि उन्होंने क्या रूपाली गांगुली की वजह से सीरियल को अलविदा कहा है.

विज्ञापन

Anupama: टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने हाल ही में सोनी टीवी के पॉपुलर शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का खिताब अपने नाम किया. वह निक्की तंबोली और तेजस्वी प्रकाश को पीछे छोड़कर विनर बन गए. इससे पहले एक्टर रूपाली गांगुली के शो अनुपमा में अनुज कपाड़िया का किरदार निभाते थे. इस शो से उनको सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलैरिटी मिली. हालांकि जैसे ही सीरियल ने लीप लिया, गौरव खन्ना चले गए और कभी वापसी नहीं आए. फैंस आज भी उनकी री-एंट्री का इंतजार करते हैं. अब एक्टर ने खुलासा किया है कि क्या उन्होंने रूपाली की वजह से शो को अलविदा कहा.

क्या रूपाली गांगुली की वजह से गौरव ने शो को कहा अलविदा

सिद्धार्थ कानन से बात करते हुए, गौरव ने कहा कि ‘मान’ का अंत शो का नुकसान दिखाता है. वह कहते हैं, ”जिस पोजिशन पर ये किरदार था, कोई भी नॉर्मल इंसान, जिसको दर्शकों से इतना प्यार मिला, वो किसी तीसरे बंदे के कारण से शो छोड़ देगा क्या? जब कि प्रोड्यूसर उसे रखना चाहते हैं, वह उसका सपोर्ट कर रहे हैं, कोई नहीं शो छोड़ेगा. ये कहना कि किसी xyz व्यक्ति के कारण से शो छोड़ दिया, यह बिल्कुल गलत है.”

गौरव खन्ना ने मान के अंत पर क्या कहा

अनुज कपाड़िया के अंत ने अनुपमा की लाइफ से रोमांस को मिटा दिया. इसपर जवाब देते हुए एक्टर ने कहा, ”मैं ये बोलूंगा कि ‘मान’ का अंत, अनु के लिए सबसे ज्यादा नुकसान वाला था, क्योंकि उसकी जिंदगी से रोमांस चला गया. अब अगली पीढ़ी की कहानी शुरू हो गई है. मैं तो बाहर आ गया और दूसरा शो कर लिया. भगवान के दया से मैं जीत भी गया, अब मेरे लिए और रास्ते खुले हैं, दरअसल, मैं एक बहुत ही सुरक्षित इंसान हूं.”

रूपाली संग काम करने पर क्या बोले गौरव खन्ना

अभिनेता से जब पूछा गया कि बतौर कोस्टार के रूप में रूपाली गांगुली उनके लिए कैसी थीं. उन्होंने कहा, ”शानदार… उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ है. एक सह-कलाकार के रूप में मेरा मानना ​​है कि वह मेरी बेस्ट को-स्टार में से एक है. मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है.” गौरव ने शो के बाद रूपाली से बात करने से इनकार कर दिया और कहा, ”मेरी किसी से बात नहीं हुई है, बस राजन सर, रोमी सर, मेरे डीओपी से बात हुई है. वे सभी मुझसे प्यार करते हैं और मैं उनसे प्यार करता हूं.”

यह भी पढ़ें- Mardaani 3 Release Date: इस दिन थियेटर्स में मर्दानी बनकर आएगी रानी मुखर्जी, धांसू पोस्टर देख बढ़ेगी एक्साइटमेंट

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola