Anupama: क्या बिग बॉस 19 के बाद फिर से अनुपमा में होगी गौरव खन्ना की वापसी? एक्टर ने कहा- यह मेरे सबसे पसंदीदा किरदारों में से एक है
Published by : Divya Keshri Updated At : 28 Nov 2025 11:06 AM
गौरव खन्ना अनुपमा में, फोटो- इंस्टाग्राम
Anupama: शो अनुपमा फेम अनुज कपाड़िया इन दिनों बिग बॉस 19 में नजर आ रहे हैं. बिग बॉस 19 अब अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है. ऐसे में फैंस के दिमाग में आ रहा कि क्या एक बार फिर से गौरव सीरियल अनुपमा में आ सकते हैं.
Anupama: शो अनुपमा में अनुज कपाड़िया का किरदार गौरव खन्ना ने निभाया है और इसकी वजह से टीवी की दुनिया के स्टार बन गए. इस किरदार ने गौरव को नेम-फेम सबकुछ दिया. रुपाली गांगुली के शो में अनुज और अनुपमा की लव स्टोरी दर्शकों ने काफी पसंद किया है. हालांकि मेकर्स ने उनके किरदार की मौत करवा दी. गौरव ने अनुपमा छोड़ने के बाद सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में भाग लिया और शो जीत भी लिया. उसके बाद वह इस समय बिग बॉस 19 में नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर फैंस कयास लगा रहे कि क्या वह बिग बॉस 19 के बाद अनुपमा में वापसी करेंगे. उनका एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें वह इसपर जवाब देते दिख रहे हैं.
अनुपमा में किस वजह से गौरव खन्ना की वापसी की हो रही चर्चा?
अनुपमा के लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया जा रहा कि उसे एक ग्रुप ऑफ कंपनीज से एक बड़ा ऑफर मिलता है. फैंस को लगता है कि अनुज जिंदा है और वह वापस आएगा. कुछ समय एक प्रोमो मेकर्स ने जारी किया था, जिसमें एक मिस्ट्री मैन दिखा था और उसके पास से अनुज की तसवीर अनुपमा को मिली थी. दूसरी तरफ बिग बॉस 19 का फिनाले नजदीक है. ऐसे में फैंस कयास लगा रहे कि गौरव दोबारा से अनुपमा में आ सकते हैं.
क्या गौरव खन्ना की होगी अनुपमा में वापसी?
गौरव खन्ना का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उन्होंने पिंकविला से बात करते हुए कहा था, अनुज कपाड़िया मेरे लिए एक कॉमा है, कोई फुल स्टॉप नहीं है. राजन सर ने इस किरदार को नहीं मारा है. ऐसा है कि स्टोरी में मेरी कोई जगह नहीं है. लेकिन यह इंडियन टेलीविजन है. कोई भी जिंदा रह सकता है और इसके कई उदाहरण हैं. हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि मैं शो में वापस आ रहा हूं. लेकिन कभी भी ऐसा मत कहो.” अपनी वापसी पर उन्होंने कहा, क्यों नहीं. यह मेरे सबसे पसंदीदा किरदारों में से एक है, लेकिन मुझे लगता है कि हर कहानी का अपना एक टेक्सचर होता है.”
यह भी पढ़ें– Anupama New Entry: शो में एंट्री लेने पर रिंकू धवन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वह अनुपमा की बचपन की दोस्त है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










