Anupama New Entry: शो में एंट्री लेने पर रिंकू धवन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वह अनुपमा की बचपन की दोस्त है
Published by : Divya Keshri Updated At : 27 Nov 2025 2:42 PM
रिंकू धवन अनुपमा में, फोटो- इंस्टाग्राम
Anupama New Entry: सीरियल अनुपमा में एक्ट्रेस रिंकू धवन ने एंट्री ले ली है और वह रजनी का किरदार निभा रही है. उन्होंने एक इंटरव्यू में शो का हिस्सा बनने पर बात की. साथ ही अपने किरदार के बारे में भी बताया.
Anupama New Entry: सीरियल अनुपमा का ट्रैक अभी कुछ ज्यादा ही दिलचस्प हो गया है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अनु अपने परिवार को छोड़कर फिर से मुंबई जा पहुंची है. इस बार उसके साथ ईशानी और परी है. दूसरी तरफ शाह हाउस में माही बात-बात पर राही और प्रेम को नीचा दिखाने की कोशिश करती है. इस बीच शो में एक नयी एंट्री हुई है. शो में एक्ट्रेस रिंकू धवन ने एंट्री ली है और उनके किरदार का नाम रजनी है. शो का हिस्सा बनने पर एक्ट्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
अनुपमा का हिस्सा बनने पर रिंकू धवन ने किया रिएक्ट
रिंकू धवन ने अनुपमा का हिस्सा बनने पर आईएएनएस संग बातचीत में बताया की किस वजह से उन्होंने शो के लिए अपनी हामी भरी. एक्ट्रेस ने कहा, “राजन शाही के साथ काम करने का इंतजार मैं लगभग 20 साल से कर रही हूं. फाइनली इंतजार खत्म हुआ और मुझे लगता है कि मनहूसियत खत्म हो गई है. जिस मिनट मुझे उनकी टीम से कॉल आया, मुझे पता चल गया कि मैं उन्हें हां कहने वाली हूं. इतने पसंदीदा शो का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा लग रहा है. मुझे सच में उम्मीद है कि मुझे जो मौका मिला है, मैं उसके साथ न्याय कर पाऊंगी.”
अनुपमा में अपने किरदार को लेकर क्या बोलीं रिंकू धवन?
अनुपमा में अपने किरदार को लेकर रिंकू धवन ने कहा, वह एक राजनीतिक है और अनुपमा की बचपन की दोस्त है. वह बहुत प्रैक्टिकल है और दुनिया के तौर-तरीकों को समझती है. वह अपने लोगों से प्यार करती है, लेकिन खुद को प्रायोरिटी देती है. ये ही चीज उसे लेयर्ड और इंटरेस्टिंग बनाती है.”
अनुपमा में क्या दिखाया जा रहा?
अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि डायरेक्टर का आरोप सुनकर अनु शॉक्ड हो जाती है. दूसरी तरफ परी गुडन्यूज शेयर करती है कि एक्ट्रेस प्रीत ने उसके डिजाइन की तारीफ की है. परी सोचती है कि अब उसके लिए बॉलीवुड का दरवाजा खुल जाएगा. शाह हाउस में पुलिस अंश और लीला को नकली प्रोडक्ट बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर लेती है. उनके खिलाफ गौतम ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है.
यह भी पढ़ें- Anupama New Entry: इस शख्स की एंट्री से कहानी में आया नया ट्विस्ट, कहा- रुपाली संग कैमरा फेस करना बहुत शानदार रहा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










