Anupama नहीं इस धांसू रियालिटी शो में धमाल मचाएंगे अनुज, गौरव खन्ना लेंगे तगड़ी एंट्री

Published by : Ashish Lata Updated At : 22 Aug 2025 10:00 AM

विज्ञापन

अनुपमा का अनुज फोटो- ट्विटर

Anupama: राजन शाही का शो अनुपमा अक्सर ट्रेंड में बना रहता है. अब सीरियल में अनुज कपाड़िया का रोल निभाने वाले गौरव खन्ना को लेकर कहा जा रहा है कि वह बिग बॉस 19 में धमाल मचाएंगे, जो 24 अगस्त से शुरू होने वाला है.

विज्ञापन

Anupama: रूपाली गांगुली का शो अनुपमा दर्शकों के पंसदीदा सीरियल में से एक रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है और फैंस एक भी एपिसोड देखना मिस नहीं करते हैं. टीआरपी चार्ट में भी ड्रामा टॉप 1 में अपनी जगह बनाए रखता है. इसमें अनु और अनुज की केमिस्ट्री ने कई सालों तक फैंस को खूब इम्प्रेस किया. हालांकि इसमें लीप आया और अनुज का किरदार निभाने वाले गौरव खन्ना ने शो को अलविदा कह दिया. उनकी री एंट्री का दर्शक अक्सर इंतजार करते हैं. हालांकि अब वह राजन शाही के शो नहीं बल्कि सलमान खान के रियालिटी शो बिग बॉस 19 में धमाल मचाते नजर आएंगे.

अनुज कपाड़िया बिग बॉस 19 में आएंगे नजर

अनुपमा के अनुज कपाड़िया की पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा है. उनके बिग बॉस 19 के घर में आने की अफवाह है. हालांकि मेकर्स और अभिनेता की ओर से अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं किया गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चा है कि एक्टर सलमान खान के शो में तहलका मचाएंगे. गौरव हाल ही में सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में नजर आए थे, जहां वह विनर रहे थे.

बिग बॉस 19 इस दिन से होगा शुरू

बिग बॉस मोस्ट अवेटेड रियलिटी शो में से एक है, जिसने सालों से दर्शकों का ध्यान खींचा है. बिग बॉस सीजन 19 का प्रीमियर 24 अगस्त से होगा और सलमान खान इसे होस्ट करेंगे. नए सीजन में धीरज धूपर, बसीर अली, अवेज दरबार, नगमा नीरजकर, शहबाज बदेशा या मृदुल तिवारी, अशनूर कौर, वाहबिज दोराबजी, पायल गेमिंग और हुनर हेल जैसे सेलेब्स के भाग लेने की अफवाह है. हालांकि ऑफिशियल कंटेस्टेंट लिस्ट प्रीमियर के दिन ही आएगी.

यह भी पढ़ें- War 2 Box Office Collection Day 8: कछूए की चाल चलकर 200 करोड़ क्लब में पहुंची वॉर 2, जानें टोटल कलेक्शन

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में नई रीटा रिपोर्टर की होगी एंट्री, ये हसीना निभाएंगी रोल, रमशा फारूकी का कटा पत्ता

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola