Anupama: इस शो पर अनुज अपनी ऑनस्क्रीन बेटी राही से मिले, प्रेम संग दोबारा कराई शादी

Published by : Ashish Lata Updated At : 14 Jul 2025 8:28 AM

विज्ञापन

gaurav khanna returns gets Rahi Prem married again

Anupama: रूपाली गांगुली के शो अनुपमा में कई महीनों से अनुज की री एंट्री का इंतजार हो रहा है. कई बार कहानी में उनका जिक्र भी किया जाता है. हालांकि उनके आने की कोई उम्मीद नहीं दिखती. हालांकि अब गौरव खन्ना वापस दिखाई दे रहे हैं. वह अपनी बेटी राही और प्रेम की फिर से शादी करवा रहे हैं.

विज्ञापन

Anupama: रूपाली गांगुली स्टारर “अनुपमा” टॉप सीरियल में से एक है. इस शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है और हाल ही में इसमें कई लीप आए हैं. जेनरेशन लीप के बाद, अनु की जिंदगी बदल गई. उनकी बेटी राही बड़ी हो गई है और प्रेम से शादी कर ली है. शिवम खजूरिया और अद्रिजा रॉय ने प्रेम-राही के रूप में एंट्री ली. हालांकि अनुज कपाड़िया गायब हो गए. दिखाया गया था कि कैसे उनके भाई ने प्रॉपर्टी के लिए उन्हें मारने की कोशिश की थी. गौरव खन्ना के शो छोड़ने पर फैंस काफी निराश हुए थे. हालांकि कई बार अफवाहें आई कि वह शो में लौट सकते हैं. अब ऐसा लग रहा है कि अनुज आखिरकार राही के लिए वापस आ रहे हैं.

अनुज ने राही और प्रेम की करवाई दोबारा शादी

दरअसल सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जो स्टार परिवार रोमांस की बरसात की है. जिसमें गौरव खन्ना उर्फ अनुज अपनी बेटी राही और प्रेम की दोबारा शादी करवा रहे हैं. वे कन्यादान करते दिख रहे हैं, जिसका सभी को इंतजार था, लेकिन इस तस्वीर के पीछे की सच्चाई ये है कि ये सभी स्टार परिवार रोमांस की बरसात की शूटिंग पर हो रहा है.

अनुज को देखकर फैंस सुपरएक्साइटेड

हालांकि फैंस रोही और अनुज को साथ देखकर सुपर एक्साइटेड हैं. एक यूजर ने कहा, ”उनका डेथ सीन दिखाया नहीं गया… तो अब अपनी अनुपमा और बेटी राही के लिए उन्हें आ ही जाता चाहिए.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”फाइनली एक बेटी का सपना पूरा हुआ… उसके पिता ने उसकी शादी करवाई.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”काश ये सीरियल में होता तो कितना अच्छा लगता ना.”

रोमांस की बरसात में दिखेंगे ये स्टार्स

इस स्पेशल शो में कई लोकप्रिय जोड़ियां शामिल होंगी. जिसमें ये रिश्ता क्या कहलाता है की समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित का नाम शामिल है. उड़ने की आशा के कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा भी सचिन-सयाली के रूप में होंगे. शिवम खजूरिया और अद्रिजा रॉय भी दिखाई देंगे. गौरव शो के होस्ट हैं और इसलिए, उन्हें मंच पर उस बड़े पल को रचते हुए देखा गया.

यह भी पढ़ें- Son of Sardaar 2: अजय देगवन की फिल्म में ये 12 स्टार्स लगाएंगे एंटरेटनमेंट का तड़का, जानें नाम और रोल

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola