Anupama: देविका की आखिरी इच्छा पूरी करने अनु निकलेगी इन 12 लोगों के साथ, जर्नी शुरू होते ही आ जाएगी ये दिक्कत
Published by : Divya Keshri Updated At : 27 Sep 2025 10:39 AM
अनुपमा का लेटेस्ट ट्रैक, फोटो- इंस्टाग्राम
Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि देविका के साथ अनु पूरा भारत घूमने निकलेगी. उसके साथ 12 और लोग भी जाएंगे और ये जर्नी काफी मजेदार होने वाली है. देविका, राही को साथ चलने के लिए कहती है. दूसरी तरफ मोटी बा नहीं चाहती कि राही उनके साथ जाए.
Anupama: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि देविका की बकेट लिस्ट को पूरा करने का अनु सोचती है. पूरे परिवार को अनु बताती है कि वह देविका के साथ पूरे भारत की यात्रा करना चाहती है. इस जर्नी में भारती, प्रीत, सरिता उसके साथ चलने के लिए राजी होती है. किंजल पूछती है कि वह आ सकती है क्या. इसपर अनु मान जाती है. लीला और पाखी भी अनु के साथ जाने के लिए तैयार हो जाती है. दूसरी तरफ बा कहती है कि नवरात्रि आ रही है. अनु कहती है कि वह पूजा करके निकलेंगे.
राही को रोड ट्रिप पर चलने के लिए कहेगी देविका
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि वसुंधरा नवरात्रि की योजना बनाती है. राही कहती है कि उसने सारी तैयारी कर ली है. देविका कहती है राही से कि मोटी बा और ख्याति को पूजा के काम करने दे क्योंकि दोनों ने बहुत पाप किया है. कोठारी परिवार को पता चलता है कि देविका को कैंसर है. प्रेम और पराग उससे कहते हैं कि देविका इसका डटकर मुकाबला करेगी. देविका, राही से रोड ट्रिप पर चलने के लिए कहती है. मोटी बा मना कर देती है. वह कहती है घर में पूजा है और राही को इसपर ध्यान देना चाहिए. देविका, राही को साथ में चलने के लिए मनाती है.
अनु की बस हो जाएगी खराब
तोशू, किंजल से बात करने की कोशिश करता है, लेकिन वह नहीं करती. लीला यात्रा को लेकर चिंतित है, उसे डर है कि कहीं कुछ बुरा न हो जाए. अनु कहती है कि किस्मत में जो लिखा हुआ है वह होकर ही रहेगा. अंश उनकी जर्नी के लिए बस बुक करता है. अनु 9 सीटर की मांग करती है. देविका कहती है 12 सीटर की बस लेना चाहिए क्योंकि माही, परी और राही भी आ रही है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि ख्याति और मीता भी उनकी जर्नी में शामिल हो जाएगी. जर्नी की शुरुआत में ही बीच रास्ते में ही बस खराब हो जाएगी.
यह भी पढ़ें- Anupama Twist: इस शख्स के साथ मिलकर फूट-फूट कर रोएगी अनु, तोशू बनेगा अब नया विलेन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










