Anupama: राघव-राही को छोड़ मुंबई में अनुपमा ने की जिंदगी की नई शुरुआत, आएगा जबरदस्त ट्विस्ट

Author :Ashish Lata
Published by :Ashish Lata
Updated at :21 May 2025 6:04 PM
विज्ञापन
Adrija Roy bond with Rupali Ganguly

Adrija Roy bond with Rupali Ganguly

Anupama: सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड में जबदरस्त ट्विस्ट आने वाला है. जिसमें अनु की जिंदगी में बड़ा बदलाव आएगा. अब उसकी जिंदगी मुंबई में शुरू होगी. वह किसी से मतलब नहीं रखेगी और सबसे दूर हो जाएगी.

विज्ञापन

Anupama: रूपाली गांगुली स्टारर अनुपमा पिछले एक साल में कई बदलावों से गुजरी है. दर्शकों ने देखा कि अनु की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए. अनुज कपाड़िया अब उनके साथ नहीं है. वह अपनी बेटी राही के साथ खुशी खुशी रह रही है. लीप के बाद कहानी में कई नए किरदार पेश किए गए. जिसमें शिवम खजूरिया, अद्रिजा रॉय, राहिल आजम, रणदीप राय, मनीष गोयल और अलका कौशल शामिल है.

अनुपमा के घर में लगेगी आग

राजन शाही के शो अनुपमा के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि गौतम शाह के घर में आग लगा देगा. यह देखकर अनु को बड़ा झटका लगेगा और आर्यन की मौत हो जाएगी. कहा जा रहा है कि वह ड्रग्स की लत के कारण मर जाएगा, लेकिन इसका दोष अनु पर आएगा. शाह परिवार भी घर के बर्बाद होने का दोष अनु पर ही डालेगा.

अनुपमा का नया प्रोमो आउट

सीरियल का एक नया प्रोमो हाल ही में रिलीज किया गया है, जिसमें अनु की जिंदगी में नया मोड़ दिखाया गया है. प्रोमो में हम देखते हैं कि अनु अब मुंबई में अकेली रह रही है. मेमोरी लॉस वाला कोई ट्रैक नहीं चल रहा है. वह रोजाना नई चुनौतियों का सामना कर रही है, ट्रेन में सफर कर रही है, अपना काम कर रही है और किसी के मामले में दखल नहीं दे रही है. वह अपने जीवन को खुद जीने का फैसला करती है और अपने आस-पास हो रही हर चीज की जिम्मेदारी नहीं लेती. अब उसका नया रूप और नई जिंदगी है.

यह भी पढ़ें- Border 2 के सेट से सनी देओल की पहली तसवीर आई सामने, सेना की वर्दी पहने जंग के लिए दिखे तैयार

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola