Anupama Spoiler:अनुपमा-अनुज की मेहंदी-संगीत सेरेमनी शुरू, दोनों की खुशियों में रंग जमाने पहुंचे मीका सिंह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 May 2022 8:46 AM
अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा की मेहंदी और संगीत के लिए पर्पल थीम रखा गया है. सभी घरवाले पर्पल आउटफिट में काफी अच्छे लगते है.
Anupama Upcoming Episode: सीरियल अनुपमा में अनुज और अनुपमा और अनुज की मेहंदी और संगीत की तैयारी शुरू हो गई है. शो में दिखाया जाएगा कि जीके, हसमुख की हेल्थ रिपोर्ट छुपा कर रख देगा. दोनों इसे किसी भी तरह से घरवालों के सामने नहीं लाना चाहते. जीके इसे अलमारी में छिपा देगा. लेकिन गिफ्टस पैक करते समय ये रिपोर्ट किसी के पैकेट में चला जाता है.
अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा की मेहंदी और संगीत के लिए पर्पल थीम रखा गया है. सभी घरवाले पर्पल आउटफिट में काफी अच्छे लगते है. काव्या मेहंदी लगवाने को लेकर काफी उत्साहित रहती है. राखी उससे कहती है वो बस एन्जॉय करने आई है. इधर जीके, बाबूजी को भरोसा दिलाता है कि उसने रिपोर्ट को संभाल कर रखा है.
वनराज, अनुज से बात करने के बारे में सोचता है. अनुपमा ये जानकार इमोशनल हो जाती है कि पाखी, समर और पारितोष ने अपने हाथों से दोनों के लिए मेहंदी तैयार की है. अनुज और अनुपमा की मेहंदी की रस्म शुरू होती है. अनुज को लगता है कि वनराज उसे घूर क्यों रहा है. लीला हसमुख की रिपोर्ट देखने वाली होती है लेकिन राखी बीच में आ जाती है. राखी उनसे पूछती है कि आप नाराज होने के बावजूद वो समारोह में क्यों आ रही है.
Also Read: Anupama Spoiler: अनुज के पास चले जाएंगे वनराज के बच्चे? वनराज को सता रहा ये डर, देविका ने कही ये बात
अनुपमा, काव्या से उसकी खुशियों में खुश होने के लिए शुक्रिया कहती है. काव्या कहती है उसने उसकी शादी में हाथ बंटाया था और अब उसकी बारी है. उन दोनों की बातें सुनकर लीला उनकी नयी दोस्ती को लेकर ताना मारती है. काव्या बा को जवाब देते हुए अनुपमा की खुशी में उन्हें शामिल होने के लिए कहती है.
जीके, अनुपमा को अनुज की मां की चूड़ियां गिफ्ट करते है. तभी उनेक संगीत में सिंगर मीका सिंह एंट्री लेते है. सब हैरान रहे जाते है ये जानकर की मीका और अनुज दोस्त है. अनुज, मीका के अपकमिंग शो ‘स्वयंवर मीका दी वोटी’ का प्रमोशन करते है. वहीं, वनराज, अनुज से अकेले में बात करने के बारे में सोच रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










