ePaper

Anupama 5th April: अनुज-अनुपमा की शादी से पहले अपनी मां पर भड़का पारितोष,इस वजह से दोस्तों की कर दी पिटाई

Updated at : 05 Apr 2022 1:23 PM (IST)
विज्ञापन
Anupama 5th April: अनुज-अनुपमा की शादी से पहले अपनी मां पर भड़का पारितोष,इस वजह से दोस्तों की कर दी पिटाई

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज-अनुपमा की शादी के की तैयारियों में मालविका, अनु की मां शामिल होता है. ऐसे सबको देखकर अनुपमा इमोशनल हो जाती है.

विज्ञापन

Anupama Upcoming Episode: टीवी सीरियल अनुपमा हर बार टीआरपी रेस में अपना दबदबा बनाये रखता है. अनु औऱ अनुज का शादी की तैयारी होने लगी है. अनुज एक शानदार शादी चाहता है, लेकिन अनु एक सिंपल शादी. इसे लेकर दोनों बात करते है. अनुज उसकी बात मान जाता है और शादी सिंपल तरीके से करने के लिए हामी भर देता है.

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज-अनुपमा की शादी के की तैयारियों में मालविका, अनु की मां शामिल होता है. ऐसे सबको देखकर अनुपमा इमोशनल हो जाती है. बाबूजी लीला को सारे पैसे लौटा देता है. काव्या औऱ वनराज पूछते है कि दोनों ने शादी कैंसिल कर दी. बाबूजी कहते है नहीं.

समर पाखी को अनुपमा की शादी में शामिल होने के लिए मनाने की कोशिश करता है. समर उससे कहता है कि उन्हें अनुपमा के लिए लड़ना चाहिए ना कि उसके साथ. पाखी इस बारे में सोचकर कंफ्यूज हो जाती है. इधर पारितोष का दोस्त उसके घर आता है और अनु औऱ अनुपमा को साथ देखता है. वो अनुपमा की दूसरी शादी पर पारितोष का मजाक उड़ाता है. इस पर तोशू गुस्सा हो जाता है.

Also Read: Rupali Ganguly Birthday: रूपाली गांगुली के बर्थडे पर छाया अनुज-अनुपमा का रोमांटिक डांस वीडियो, आपने देखा?

किंजल समर को ऐसे पाखी को समझाते देख काफी खुश होती है. वो समर को उसकी हेल्प के लिए कहती है ताकि वो पारितोष को समझा सकें. इधर पारितोष अपने दोस्त की बात सुनकर उसपर काफी गुस्सा होता है और उसके पिटाई कर देता है. उन दोनों की लड़ाई को अनुज- अनुपमा रोकते है. तोशू उनकी शादी को लेकर काफी नाराज होता है और कहता है कि अह हर दिन परिवार को इस शादी से बेइज्जती झेलनी होगी.

अबतक आपने अनुपमा में देखा कि बाबूजी के सामने बा सारे गहने निकाल कर रख देती है और कहती है हमारी हैसियत इतनी ही है. लीला कहती है सारे पैसे और गहने खर्च कर दो, लेकिन जहर खरीदने के लिए एक पैसा छोड़ देना. बा का कहना है कि उसकी शादी के बाद वो सब सड़क पर आ जाएंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola