मां की कमी ने मायरा को तोड़ा, इमोशनल सीन ने दर्शकों को रुलाया

Updated at : 14 Feb 2026 12:41 PM (IST)
विज्ञापन
Anupama 14th Feb Update latest episode abhira maira emotional twist custody drama

अनुपमा में अभिरा और मायरा

Anupama 14th Feb Update: अनुपमा के नए एपिसोड में अभिरा और मायरा की दूरी और गहरी होती दिखाई देती है. मां-बेटी के बीच बढ़ती गलतफहमियों ने कहानी को बेहद इमोशनल बना देता है. साथ ही मायरा के साइकोलॉजिस्ट ने उसे किसी भी तरह की टेंशन से दूर रखने की सलाह दी है. जानिए पूरे एपिसोड के बारे में…

विज्ञापन

Anupama 14th Feb Update: अनुपमा के ताजा एपिसोड में इमोशन का लेवल काफी हाई नजर आया. कोर्ट का फैसला आने के बाद कहानी ने ऐसा मोड़ लिया, जिसने मां-बेटी के रिश्ते की टीस को और गहरा कर दिया. जहां एक तरफ अभिरा को कस्टडी मिलती है, वहीं दूसरी तरफ उसे अपनी ही बेटी से दूर रहने का दर्द झेलना पड़ रहा है.

मां-बेटी की दूरी ने अभिरा को तोड़ा

कोर्ट से फैसला उसके पक्ष में आने के बावजूद अभिरा को कोई सुकून नहीं मिलता. वह टूट जाती है और एक साल बाद भी अपनी बेटी मायरा से दूर रहना उसे अंदर से खा रहा होता है. थक-हारकर वह अरमान के पास जाती है और हाथ जोड़कर उससे सिर्फ एक बार मायरा से मिलने की गुजारिश करती है. लेकिन अरमान का रवैया सख्त रहता है. वह साफ कह देता है कि अब उसके आंसुओं का उस पर कोई असर नहीं पड़ता. उल्टा, उसे देखकर उसका गुस्सा और बढ़ जाता है. वह अभिरा को याद दिलाता है कि जब मायरा को उसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब वह उसके साथ नहीं थी.

अरमान ने मायरा को सड़क हादसे से बचाया

इसी बीच मायरा अचानक अभिरा को देख लेती है. उसे देखकर अभिरा दौड़ पड़ती है, लेकिन मायरा घबराकर उसे धक्का देती है और सड़क की तरफ भाग जाती है. तभी एक तेज रफ्तार गाड़ी सामने आ जाती है. आखिरी पल में अरमान दौड़कर मायरा को बचा लेता है. अभिरा फिर पास आने की कोशिश करती है, लेकिन अरमान उसे रोक देता है और कहता है कि उसकी मौजूदगी से मायरा को सिर्फ तकलीफ मिलती है. दिल टूटने के बाद अभिरा सीधे मायरा से पूछती है कि क्या वह भी ऐसा ही सोचती है. घबराई मायरा कुछ नहीं कहती और बस घर जाने की बात करती है. अरमान उसे लेकर चला जाता है और अभिरा वहीं खड़ी रह जाती है.

दो घरों में एक जैसी उलझन

उधर, अरमान के घर में मायरा बैग पैक करते हुए अपनी जरूरतों को लेकर झिझकती है. वह इनरवियर की बात खुलकर नहीं कह पाती. अरमान उसकी परेशानी समझ जाता है और चुपचाप उसके बैग में जरूरी चीजें रख देता है. वह सोचता है कि कुछ पल ऐसे होते हैं, जब एक लड़की को मां की जरूरत जरूर महसूस होती है. इसी बीच अभिरा, मुक्ति को शॉपिंग कराने ले जाती है और उसे समझाती है कि शरीर में होने वाले बदलाव बिल्कुल सामान्य हैं और इस पर खुलकर बात करनी चाहिए. जब मायरा को पता चलता है कि अभिरा किसी और बच्ची का इस तरह ध्यान रख रही है, तो वह और ज्यादा टूट जाती है. उसे महसूस होता है कि उसकी जिंदगी के अहम पलों में उसकी मां उसके साथ नहीं है. आखिरकार वह अपनी इमोशन्स रोक नहीं पाती और फूट-फूटकर रो पड़ती है.

यह भी पढ़ें: रिश्तों के तूफान में फंसी अनुपमा, कपिल की मां के एक्सीडेंट ने बढ़ाया तनाव

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola