Priyanka Chahar-Ankit Gupta का नहीं हुआ ब्रेकअप? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इसपर कोई कमेंट...

Edited by Sheetal Choubey
Updated:
विज्ञापन

Priyanka Chahar Chaudhary and Ankit Gupta

Priyanka Chahar-Ankit Gupta के ब्रेकअप रूमर्स से टीवी इंडस्ट्री और सोशल मीडिया में हलचल है. अब खुद अंकित ने इसपर चुप्पी तोड़ी है और सोशल मीडिया पर अचानक एक दूसरे को अनफॉलो करने पर रिएक्शन दिया है.

विज्ञापन

Priyanka Chahar-Ankit Gupta: ‘उडारिया’ के को-एक्टर्स और रियल लाइफ कपल्स प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता के ब्रेकअप रूमर्स से इन दिनों टीवी इंडस्ट्री में हलचल है. दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है. हालांकि, अच्छी बात यह है कि इन्होंने एक साथ की अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया नहीं हटाया है, जिसके बाद उनके फैंस को एक उम्मीद की किरण दिखाई पड़ रही है. इस बीच अब खुद अंकित ने अपने ब्रेकअप की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

‘बिग बॉस 16’ में दिखे थे साथ

प्रियंका और अंकिता सीरियल ‘उडारिया’ के अलावा सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ में भी नजर आ चुके हैं. दोनों को शो में कई कोजी मोमेंट्स बिताते देखा गया था. हालांकि, जब इनसे अपने रिश्ते पर सवाल किए गए तो दोनों ने एक दूसरे को अच्छ दोस्त बताकर बात को टाल दिया था. इसके बावजूद अक्सर पॉडकास्ट, सोशल मीडिया तस्वीरें और वीडियोज से दोनों ने एक दूसरे के लिए अपनी फीलिंग्स को बयां किया है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: ट्रेंड या कॉपी-पेस्ट, साउथ इंडियन फिल्मों के रीमेक्स से बॉलीवुड में क्या हो रहे हैं बड़े बदलाव?

ब्रेकअप पर अंकिता गुप्ता का रिएक्शन

अंकिता गुप्ता ने फाइनली प्रियंका संग अपने ब्रेकअप पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने इस बारे में इंडिया फोरम से कहा, ‘इस पर कोई कॉमेंट नहीं.’ अब अंकित के इस बयान ने फैंस कंफ्यूज हो गए हैं क्योंकि न तो उन्होंने अपने ब्रेकअप को कंफर्म किया और न ही इन खबरों को खारिज किया.

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola