CTRL: अनन्या पांडे की साइबर-थ्रिलर फिल्म, इस दिन होगी नेटफ्लिक्स पर रिलीज
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 05 Aug 2024 1:55 PM
Ananya Panday की अपकमिंग फिल्म कंट्रोल एक साइबर थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म में उनके साथ विहान समत नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी ने किया है.
Ananya Panday की अपकमिंग साइबर-थ्रिलर फिल्म ‘CTRL’ का इंतजार कर रहे फैंस के इंतजार पर अब ब्रेक लगाने जा रहा है. दरअसल, फिल्म के मेकर्स ने इसके रिलीज डेट की सोमवार को घोषणा की है. यह फिल्म 4 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर तकनीक से जुड़े कई तरह के सवाल पैदा करने के लिए आ रही है. अनन्या स्टारर इस फिल्म का निर्देशन विक्रकदित्य मोटवानी ने किया है. वहीं, फिल्म का प्रॉडक्शन सैफरन और आंदोलन फिल्म्स ने किया है. इस फिल्म में अनन्या के साथ विहान समत नजर आएंगे.
कंट्रोल की कहानी क्या है?
अनन्या पांडे इस अपकमिंग फिल्म से एक वीडियो नेटलफिक्स ने शेयर किया है. इसमें लिखा है कि, ‘फिर से सोचे. CTRL 4 अक्टूबर को सिर्फ नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.’ आगे लिखा है कि, “CTRL में अनन्या पांडे नेला अवस्थी और विहान समत ने जो मस्कारेन्हास की भूमिका निभाई है, जो एक रोमांटिक जोड़ी है जो साथ मिलकर कंटेंट बनाते हैं और उनके इंटरनेट दर्शक उन्हें पसंद करते हैं. लेकिन जब वे अलग हो जाते हैं तो क्या होता है? ऐसी दुनिया में जहां डेटा ही शक्ति है, कितना साझा करना बहुत ज्यादा है? आप अपने जीवन का कितना हिस्सा साझा करने को तैयार हैं, और क्या आप इस प्रक्रिया में धीरे-धीरे नियंत्रण खो देते हैं?”
Also Read Ananya Panday बहन की मेहंदी फंक्शन में सिगरेट पीती आईं नजर, PHOTO लीक, यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल
अनन्या पांडे अपकमिंग प्रोजेक्ट
अनन्या पांडे हाल ही में फिल्म ‘खो गए हम कहां और ड्रीम गर्ल 2’ में नजर आई थीं. इसके अलावा वह आखरी बार विक्की कौशल और त्रिपती डिमरी स्टारर बैड न्यूज में भी कैमियो कर चुकी है. अब उनकी अपकमिंग फिल्म CTRL आ रही है. इसके बाद वह अक्षय कुमार और आर. माधवन स्टारर फिल्म शंकरा में भी नजर आएंगी. जिसकी कहानी साल 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड में इन्वॉल्व माइकल ओ’डायर को एक्सपोज करने वाले एक वकील की लड़ाई को दर्शाती है.
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










