Aditya-Ananya: क्या आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे का हो गया ब्रेकअप, खत्म किया 2 साल का रिश्ता, जानें सच्चाई

Aditya Roy Kapur and Ananya Panday Breakup
अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर अब साथ में नहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि दोनों ने अपना रिश्ता अब खत्म कर लिया है. हालांकि दोनों में से किसी ने भी इसपर कुछ कहा नहीं है.
Aditya Roy Kapur and Ananya Panday Breakup: अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर को लेकर बड़ी खबर आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों एक-दूसरे को करीब 2 साल से डेट कर रहे थे. हालांकि अनन्या और आदित्य दोनों में से किसी ने भी अपने रिलेशनशिप को कभी कंफर्म नहीं किया है. अब सुनने में आ रहा है कि उनका ब्रेकअप हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपल अब अलग हो गए है. ये जानकर उनके चाहने वालों को काफी दुख होगा.
अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर का हुआ ब्रेकअप
अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर ने अब अपने रास्ते अलग कर लिए है. सूत्रों की मानें तो एक महीने पहले ही दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया है. बॉम्बे टाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो, अनन्या और आदित्य के क्लोज फ्रेंड ने बताया कि, ”करीब एक महीने पहले ही उनका ब्रेकअप हो गया. हालांकि उनका रिलेशनशिप अच्छा चल रहा था, और ब्रेकअप के बारे में जानकर हम सब हैरान हो गए. अन्न्या कोशिश कर रही है मूव ऑन करने की. बेशक वो दुखी है, लेकिन अभी वो अपने प्यारे दोस्त के साथ समय बिता रही है. वहीं, आदित्य भी परिपक्वता से इस स्थिति से निपटने की कोशिश कर रहे हैं.”
अनन्या पांडे की इस फोटो पर सुहाना खान का आया दिल, कमेंट ने खींचा फैंस का ध्यान
ब्रेकअप की खबरों पर अनन्या और आदित्य ने साधी चुप्पी
अनन्या पांडे ने पिछले महीने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिटिप्क पोस्ट लिखा था, जिससे फैंस कयास लगाने लगे थे कि कहीं आदित्य रॉय कपूर से उनका ब्रेकअप तो नहीं हो गया. हालांकि ब्रेकअप की खबरों पर दोनों ने चुप्पी साधी हुई है. वहीं, अनन्या और आदित्य के रिश्ते के बारे में ‘कॉफी विद करण 7’ में करण जौहर ने हिंट दिया था. हाल ही में दोनों मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग में साथ में नजर आए थे. दोनों की साथ वाली तसवीरों ने खूब सुर्खियों बटोरी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










