OTT Releases This Weekend: इस हफ्ते बिल्कुल नहीं होंगे बोर, 'क्रैक' से लेकर 'रणनीति' इन ओटीटी पर हो रही रिलीज, LIST
Published by : Divya Keshri Updated At : 26 Apr 2024 7:00 PM
OTT Releases This Weekend
OTT Releases This Weekend: अप्रैल के खत्म होने में सिर्फ कुछ दिन बच गए है. आखिरी वीक में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है, जिसका दर्शक लुत्फ उठा सकते हैं.
OTT Releases This Weekend: अप्रैल के आखिरी हफ्ते में कई वेब सीरीज और फिल्में ओटीटी पर रिलीज हो रही है, जिसका फैंस इंतजार कर रहे थे.

Laapataa Ladies – Netflix
किरण राव द्वारा निर्देशित लापता लेडीज अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. फिल्म मार्च में रिलीज हुई थी और अब ये 26 अप्रैल से ओटीटी पर रिलीज हो रही. फिल्म की कहानी दो दुल्हन के बारे में है, जो एक ट्रेन जर्नी के दौरान अदला-बदली हो जाती है. फिल्म को समीक्षकों से अच्छा रिस्पांस मिला था.

The Great Indian Kapil Show – Netflix
द ग्रेट इंडियन कपिल शो के लेटेस्ट एपिसोड में आमिर खान शो में शिरकत करेंगे. शो का प्रोमो आ चुका है, जिसे नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. प्रोमो में आमिर अपने बच्चों, अवॉर्ड शो और तीसरी शादी को लेकर बातें करते दिथे. इसे आप शनिवार को रात आठ बजे देख सकते हैं.

Crakk – Disney+ Hotstar
विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल स्टारर फिल्म क्रैक 26 अप्रैल से डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. ये एक एक्शन फिल्म है, जिसमें नोरा फतेही और एमी जैक्सन भी है.

Ranneeti: Balakot & Beyond- JioCinema
लारा दत्ता, जिमी शेरगिल, आशीष विद्यार्थी, आशुतोष राणा स्टारर वेब सीरीज ‘रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड’ एक वॉर रूम ड्रामा है. ये 25 अप्रैल से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर स्ट्रीम हो रही है.

Dil Dosti Dilemma- Amazon Prime Video
वेब सीरीज दिल दोस्ती डिलेमा एक कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें अनुष्का सेन, तन्वी आजमी, शिशिर शर्मा और सुहासिनी मुले है. ये 25 अप्रैल से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है.

Tillu Square – Netflix
तेलुगू फिल्म टिल्लू स्क्वायर एक रोमांटिक कॉमेडी है और ये साल 2022 में आई फिल्म डीजे टिल्लू का सीक्वल है. मूवी में सिद्दू जोनालागड्डा और अनुपमा परमेश्वरन है. इसे अप घर बैठे 26 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Bhimaa- Disney+ Hotstar
तेलुगु एक्शन फिल्म भीमा 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अब ये ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी + हॉटस्टार पर 25 अप्रैल से स्ट्रीम होगी. इसमें एक्टर गोपीचंद ने काम किया है.
OTT पर एंजॉय करें ये कॉमेडी वेब सीरीज, हंस-हंस कर हो जाएंगे लोट-पोट, स्ट्रेस होगा कम
Aarya से लेकर Criminal Justice तक, हॉटस्टार पर देखें ये धांसू थ्रिलर वेब सीरीज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










