2024 की इन 5 वेब सीरीज को Amazon Mini TV पर जरूर देखें, प्यार हो जाएगा

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 24 May 2024 7:30 PM

विज्ञापन

Top 5 Must Watch Web Series of 2024 on Amazon Mini TV: अमेजॉन मिनी टीवी पर इन 5 वेब सीरीज को देख फिदा हो जाएंगे और अगले सीजन का इंतजार करने लगेंगे.

विज्ञापन

Top 5 Must Watch Web Series of 2024 on Amazon Mini TV: अगर आप भी वेब सीरीज लवर हैं और बिना किसी सब्सक्रिप्शन के मुफ्त में अमेजन मिनी टीवी की बेहतरीन सीरीज देखना चाहते हैं तो आप सही जगह पर हैं, क्योंकि आज हम आपको 2024 में रिलीज अमेजन मिनी टीवी पर रिलीज हुई ऐसी 5 शानदार सीरीज के बारे में बताएंगे जिन्हें देखकर आप खुश हो जाएंगे. इन सीरीज को आईएमडी पर भी बढ़िया रेटिंग मिली है. ऐसे में आइए बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी सीरीज शामिल हैं.

एंबर गर्ल्स स्कूल

एंबर गर्ल्स स्कूल एक 9थ क्लास की लड़की ओजस्विनी की कहानी है, जो अपने स्कूल में हेड गर्ल बनने का सपना देखती है. इस बीच से कई प्रॉब्लम्स जैसे हार्ट ब्रेक पीयर प्रेशर और परिवार की किच-किच का सामना करना पड़ता है. यह वेब सीरीज 1 मई 2024 को रिलीज हुई है.

तुझपे मैं फिदा

तुझपे मैं फिदा 11 में 2024 को अमेजॉन मिनी टीवी पर रिलीज हुई थी. सीरीज की कहानी आयरा और मार्कस की है. आयरा की दुनिया उसे वक्त थम जाती है जब मार्कस अपने 2 साल पहले के प्यार को फिर से जगाने वापस लौटता है. लेकिन इसी दौरान शहर में कई अजीब तरह की मौत की खबरें आने से दोनों के बीच डर पैदा हो जाता है कि वे एक दूसरे को दोबारा से खो ना दे.

Also Read The Family Man 3 में नजर नहीं आएगा ये किरदार, खुद किया खुलासा, कहा- मुझे लगता है ये सीजन…

यह मेरी फैमिली

यह मेरी फैमिली के अबतक 3 सीजन अमेजन मिनी टीवी पर स्ट्रीम हो चुके हैं. इस सीरीज की कहानी अवस्थी परिवार की है, जो लाइफ में आए हर छोटी बड़ी प्रॉब्लम को साथ मिलकर सॉल्व करते हैं.

नामाकूल

नामाकूल एक ऐसी वेब सीरीज है, जिसमें आपको भरपूर कॉमेडी, बेहतरीन ब्रो कोड और जबरदस्त रोमांस देखने को मिलने वाला. यह सीरीज 17 में 2024 को अमेजॉन मिनी टीवी पर स्ट्रीम हो चुकी है. इस सीरीज की कहानी दो दोस्त पीयूष और मयंक की है, साथ ही एक्ट्रेस हिना खान रुबिया का ग्लैमरस किरदार निभाते नजर आ रही हैं.

देहाती लड़के

देहाती लड़के 12 जनवरी, 2024 को रिलीज हुई थी. यह सीरीज रजत नाम के लड़के की कहानी है जो अपने गांव से शहर पढ़ने के लिए आता है और वहां उसकी मुलाकात प्रेरणा से होती है. प्रेरणा उसका पहला प्यार है, जिसकी वजह से वह उसके लिए सब कुछ करता है पर बदले में उसे ऐसा लगता है कि शायद प्रेरणा अपने दोस्तों को ज्यादा इंपोर्टेंस देती है. अब कहानी में आगे क्या होता है इसे देखने के लिए आपको अमेजॉन मिनी टीवी पर जाना होगा.

Read Also Panchayat 3 की शूटिंग को लेकर नीना गुप्ता ने खोले राज, बोलीं- मैं जल रही थी और शिकायत कर रही थी…

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola