Pushpa 2 का क्लाइमैक्स सीन शूट कर रहे हैं अल्लू अर्जुन, इस दिन रिलीज होगी मोस्ट अवेटेड फिल्म

Updated:
विज्ञापन
Pushpa 2 का क्लाइमैक्स सीन शूट कर रहे हैं अल्लू अर्जुन, इस दिन रिलीज होगी मोस्ट अवेटेड फिल्म

Pushpa 2: निर्देशक सुकुमार और अभिनेता अल्लू अर्जुन के बीच कई हफ्तों तक झगड़े की अफवाहों के बाद, पुष्पा 2: द रूल की टीम आखिरकार फ्लोर पर वापस आ गई है. मेकर्स ने अनाउंस किया है कि फिल्म का क्लाइमैक्स फाइनली शूट किया जा रहा है.

विज्ञापन

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन और निर्देशक सुकुमार ने फिर से ‘पुष्पा 2: द रूल’ की शूटिंग शुरू कर दी है. मेकर्स ने आज एक फोटो शेयर करते हुए अनाउंस किया कि एक एक्शन सीक्वेंस, जो क्लाइमैक्स में दिखाई देगा, टीम के साथ शूट किया जा रहा है. दरअसल हाल ही में, ऐसी रूमर्स थीं कि शूटिंग में लगातार देरी को लेकर सुकुमार और अल्लू अर्जुन के बीच अनबन हो गई है. हालांकि, टीम के करीबी सूत्रों ने इसे महज रूमर्स बताया.

इन दिन रिलीज होगी पुष्पा 2

पुष्पा के एक्स अकाउंट ने फिल्म के टीजर में से अल्लू की एक क्लिप शेयर करते हुए ट्वीट किया,“”शूट अपडेट: #पुष्पा2द रूल वर्तमान में क्लाइमैक्स के लिए एक शानदार एक्शन एपिसोड की शूटिंग कर रहा है… फिल्म दुनिया भर में 6 दिसंबर 2024 को भव्य रिलीज होगी.” निर्देशक सुकुमार की ‘पुष्पा 2: द रूल’ एक एक्शन ड्रामा है. यह फिल्म पहले 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन, अब इसे दिसंबर 2024 तक के लिए टाल दिया गया है.

Also Read- Pushpa 2 Angaaron Song: श्रीवल्ली के प्यार में डूबे दिखे अल्लू अर्जुन, पुष्पा 2 का लेटेस्ट सॉन्ग सुन झूम उठेंगे आप

Also Read- Pushpa 2: क्या फिल्म की रिलीज का भविष्य अंधेरे में है…जानिए पूरी सच्चाई

पुष्पा 2 की अपडेट जानकर फैंस ने ली राहत की सांस

पुष्पा 2 शूट की अपडेट जानकर फैंस ने राहत की सांस ली. एक यूजर ने लिखा, “आखिरकार कुछ अच्छा अपडेट आया. मैं मूवी देखने का इंतजार नहीं कर सकता.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “भाई अल्लू अर्जुन वापस एक्शन में.” क्लाइमेक्स की शूटिंग रामोजी फिल्म सिटी में की जा रही है. सीक्वल में अल्लू अर्जुन, फहद फासिल, रश्मिका मंदाना, जगदीश प्रताप बंदर, राव रमेश और अनसूया भारद्वाज जैसे स्टार्स हैं. माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स की ओर से निर्मित, फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद ने तैयार किया है.

पुष्पा 2 के बारे में

पुष्पा 2: द रूल सुकुमार की 2021 फिल्म पुष्पा: द राइज की अगली कड़ी है. अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद पुष्पा राज, श्रीवल्ली और भंवर सिंह शेखावत के रूप में अपनी भूमिकाएं दोहराएंगे. फिल्म के दो गानें पुष्पा पुष्पा पुष्पा और सूसेकी पहले ही रिलीज कर दिया गया है. जिसे फैंस से काफी अच्छी प्रतिक्रियां मिली. हर कोई मूवी की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा है.

Entertainment Trending Videos

Also Read- Pushpa 2: श्रीवल्ली बन रश्मिका ने चुराया फैंस का दिल, पुष्पा 2 के दूसरे गाने का धांसू टीजर रिलीज

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola