आलिया भट्ट ने अपने शादी में कॉपी किया कंगना रनौत का लुक? पहनी सेम-टू-सेम साड़ी, देखें PHOTOS

आलिया भट्ट अब मिसेज कपूर बन गई है. एक्ट्रेस ने शादी में सब्यासाची की ओर से डिजाइन किया गया साड़ी पहना था. कंगना कनौत ने भी दो साल पहले ऐसे ही लुक की एक साड़ी पहनी थी. जिसके बाद दोनों एक्ट्रेसेस की फोटो वायरल हो रही है.
बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अब शादी के बंधन में बंध चुके है. दोनों ने पांच साल तक डेट करने के बाद बीते शुक्रवार को सात फेर लिए. उनकी शादी को लेकर फैंस का ज्यादा एक्साइटेड थे. दोनों कपल ने शादी के बाद पैपराजी के सामने पोज भी दिए. बाद में रणबीर अपनी दुल्हनियां को गोद में उठाकर ले गए. दोनों की शादी की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं.
आलिया भट्ट ने अपनी शादी में सब्यासाची की डिजाइनर साड़ी पहनी थी. जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थी. उन्होंने आइवरी कलर की कढ़ाईदार साड़ी पहनी थी, जिसके साथ एक दुपट्टा भी कैरी किया था. हालांकि अब उनके साड़ी को कंगना के एक लुक से कॉपी बताया जा रहा है.
दरअसल कंगना रनौत ने अपने भाई अक्षित के रिसेप्शन में आलिया जैसी सेम-टू-सेम साड़ी पहनी हुई थी. कंगना की इस साड़ी को भी को सब्यासाची ने ही डिजाइन किया था. कंगना ने अपने लुक को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए सब्यासाची को पोस्ट में टैग भी किया था. जिसके बाद अब फैंस सब्यासाची पर कॉपी करने का आरोप लगा रहे हैं. कंगना के भाई का रिसेप्शन नवंबर 2020 में था. कंगना ने इस साड़ी के साथ हिमाचल की टोपी भी लगाई हुई थी.
फैंस लगातार ट्विटर पर सब्यासाची पर कई तरह के आरोप लगा रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ”सब्यासाची के पास फ्रेश जैसा कुछ भी नहीं रहा…पहले दीपिका पादुकोण के रिसेप्शन में ऐसा किया था…अब आलिया भट्ट के साथ”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”ये क्या है..कॉपी किया हुआ साड़ी…कलर, पैटर्न..सब कुछ सेम-टू-सेम”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”इतनी बड़ी गलती कैसे हो सकती है…हमारी आलिया तो प्यारी लग रही है, लेकिन ड्रेस कॉपी है”.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










