दुबई की सड़कों पर घूमते दिखे ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन, वीडियो देख फैंस बोले- ये लेटेस्ट न्यूज है

Abhishek Bachchan on separation rumours from Aishwarya Rai
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें कपल को दुबई की सड़कों पर घूमते देखा जा सकता है. आइये जानते हैं इस क्लिप में कितनी सच्चाई है.
एक वक्त था जब अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के पॉपुलर कपल हुआ करते थे. इन्हें अक्सर एक दूसरे संग घूमते स्पॉट किया जाता था. हालांकि पिछले कुछ समय से इनकी तलाक की अफवाहें चल रही है. स्टार्स ने इन रूमर्स पर चुप्पी साधे हुए है. अब कपल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें अपनी आराध्या के साथ दुबई की सड़कों पर देखा जा सकता है. इस क्लिप ने फैंस को यह विश्वास दिला दिया कि वे एक साथ छुट्टियां मना रहे हैं. एक फैन ने कहा, अरे भाई ये तो लेटेस्ट न्यूज है… दोनों पति-पत्नी एक साथ छुट्टियां मना रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि ये वीडियो एक साल पुराना है. जब कपल किसी अवॉर्ड फंक्शन के लिए वहां गए थे. अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी को अब 17 साल हो गए हैं. इस जोड़े की 2007 में ग्रैंड तरीके से वेडिंग हुई थी. उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम आराध्या है.
Also Read- अभिषेक बच्चन के इस VIDEO को देखकर फैंस को हुई ऐश्वर्या राय की चिंता, कह डाली ये बड़ी बात
Also Read- Aishwarya Rai संग तलाक की अफवाहों पर अभिषेक बच्चन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- आप सभी ने इस पूरे मामले को…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










