Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के बाद प्रतीक्षा होनमुखे के हाथ लगा नया प्रोजेक्ट, इस सीरियल में दिखी झलक, VIDEO

Updated:
विज्ञापन
Pratiksha Honmukhe

Pratiksha Honmukhe

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में रूही का किरदार निभाने वाली प्रतीक्षा होनमुखे को किसी कारण की वजह से शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था. अब उनके हाथ नया प्रोजेक्ट लगा है. एक्ट्रेस ने सीरियल ‘कैसे मुझे तुम मिल गए’ में धमाकेदार एंट्री मारी है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: प्रतीक्षा होनमुखे ने हाल ही में अपने पहले टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से निकाले जाने को लेकर खूब सुर्खियां बटोरीं. शो के निर्माताओं की ओर से जारी बयान के अनुसार, प्रतीक्षा रूही के कैरेक्टर में ठीक से फिट नहीं हो पा रही थी, इसलिए उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था. इस घटना के लगभग तीन महीने बाद, प्रतीक्षा ने सीरियल ‘कैसे मुझे तुम मिल गए’ में धमाकेदार एंट्री मारी है. उन्हें स्टाइलिश अंदाज में फैंस ने स्पॉट किया.


प्रतीक्षा होनमुखे के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट
प्रतीक्षा होनमुखे के ‘कैसे मुझे तुम मिल गए’ के ​​कलाकारों में शामिल होने की खबरें काफी समय से आ रही थी और अब, शो में उनकी एंट्री का प्रोमो सामने आ गया है. नए प्रोमो के मुताबिक, अमृता (सृति झा) और प्रियंका (प्रतीक्षा होनमुखे) एक पूल में गिर जाती हैं. अमृता और प्रियंका मदद के लिए चिल्लाती हैं. अमृता विराट को मदद के लिए बुलाती है, लेकिन विराट अपने पहले प्यार प्रियंका को डूबते हुए देखता है और उसे बचाने के लिए पूल में कूद जाता है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान को पता चली अभीरा की सच्चाई, पोद्दार हाउस में अपनी पत्नी को लाएगा वापस

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के पुराने अरमान क्या बिग बॉस ओटीटी 3 में लेंगे भाग, एक्टर बोले- मैं उस चीज के लिए…

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: माधव का हुआ एक्सीडेंट, क्या पति-पत्नी होने की सच्चाई जान पाएंगे अभीरा-अरमान


अमृता और विराट की लाइफ में प्रियंका की हुई है एंट्री
जैसे ही विराट (अरिजीत तनेजा) प्रियंका को बचाता है, अमृता खुद को पूल से बाहर निकालने में मदद करती है और प्रियंका के लिए विराट की चिंता को देखती है. विराट और अमृता के जीवन में प्रियंका के एंट्री दर्शकों के बीच जरूर धमाकेदार ट्विस्ट लाएगा. हाल ही के एपिसोड में अमृता और विराट ने आखिरकार शादी कर ली, हालांकि, उनके मन में एक-दूसरे के लिए कोई फीलिंग्स नहीं है.


प्रतीक्षा होनमुखे की ये रिश्ता क्या कहलाता है से छुट्टी
ये रिश्ता क्या कहलाता है में प्रतीक्षा होनमुखे ने रूही पोद्दार का किरदार निभाया था. उनका कैरेक्टर नेटेटिव था और वह अभीरा और अरमान की लाइफ में परेशानियां पैदा करती है. हालांकि जब एक्ट्रेस को शो से बाहर किया गया था, तो उनके साथ शहजादा धामी को भी निकाला गया. कहा ये गया कि दोनों स्टार्स डेट कर रहे हैं और घंटे एक दूसरे के साथ टाइम बिताते हैं. बाद में एक इंटरव्यू में शहजादा ने इन बातों को महज रूमर्स बताया. ये रिश्ता क्या कहलाता है से प्रतीक्षा के बाहर होने के बाद, गर्विता साधवानी को शो में रूही का किरदार निभाने के लिए चुना गया था.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai से निकाले जाने पर शहजादा धामी के छलके आंसू, कहा- डायरेक्टर ने कहा…

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola