Advocate Anjali Awasthi में होंगे बड़े बदलाव, अंकित रायजादा की जगह लेंगे ये एक्टर, क्या TRP में आएगा उछाल?

Advocate Anjali Awasthi
Advocate Anjali Awasthi: स्टार प्लस का शो ‘एडवोकेट अंजली अवस्थी’ ने शुरुआत में कई दर्शकों का दिल जीता था. हालांकि अब इसकी टीआरपी काफी नीचे गिर चुकी है, जिस वजह से शो को बंद करने की भी चर्चा हो रही थी. इसी बीच टीआरपी बढ़ाने के लिए शो में 7 साल का लीप लाया जा रहा है.
Advocate Anjali Awasthi: स्टार प्लस के चर्चित शो ‘एडवोकेट अंजली अवस्थी’ ने शुरूआत में दर्शकों का दिल जीता और कई हफ्तों तक अच्छी टीआरपी भी हासिल की. एक्ट्रेस श्रीतमा मित्रा और एक्टर अंकित रायजादा की जोड़ी को दर्शकों का काफी प्यार मिला, लेकिन हाल ही में शो की टीआरपी में गिरावट आई है. इसके बाद शो को बंद करने की चर्चा भी शुरू हो गई थी. मगर अब शो से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है.
लीप के बाद इस एक्टर की होगी एंट्री
मेकर्स ने शो को बचाने और दर्शकों की दिलचस्पी दोबारा बढ़ाने के लिए 7 साल का लीप लाने का फैसला किया है. इस जनरेशन लीप के साथ ही सीरियल की कहानी एक नए मोड़ पर पहुंच जाएगी और साथ ही लीड एक्टर अंकित रायजादा शो से बाहर हो जाएंगे. उनकी जगह अब टीवी जगत के हैंडसम और टैलेंटेड एक्टर पुनीत चौकसे की शो में एंट्री होने जा रही है. पुनीत श्रीतमा मित्रा के अपोजिट नजर आएंगे और दोनों की नई जोड़ी पर दर्शकों की नजर टिकी होगी. दिलचस्प बात ये है कि पुनीत चौकसे से पहले इस रोल के लिए तुषार ढेंबला का नाम भी सामने आया था, लेकिन अब पुनीत को फाइनल कर दिया गया है.
लीप के बाद टीआरपी में आएगा उछाल?
सूत्रों के अनुसार, शो पर जुलाई में बंद होने का खतरा मंडरा रहा था, लेकिन अब चैनल ने इसे कुछ हफ्तों के लिए आगे बढ़ा दिया है. बीते सप्ताह शो की टीआरपी 1.5 दर्ज की गई थी, जो मेकर्स के लिए बड़ी चिंता है. ऐसे में देखना ये होगा कि लीप और नए लीड एक्टर की एंट्री क्या शो को नई ऊंचाई तक पहुंचा पाती है या नहीं. फिलहाल दर्शक नए ट्रैक और पुनीत चौकसे की एंट्री को लेकर काफी उत्साहित हैं. अब यह आने वाला वक्त बताएगा कि यह बदलाव शो की किस्मत बदलता है या नहीं.
ये भी पढ़ें: Horror Movies on JioHotstar: डरावनी आत्मा से लेकर गुड़िया तक, इन हॉरर फिल्मों से कांप उठेगा दिल
ये भी पढ़ें: The Great Indian Kapil Show के नए सीजन से नाखुश हुए फैंस, कहा- ‘एंटरटेनमेंट के नाम पर…’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shreya Sharma
श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




