स्वरा भास्कर की मां इरा को लगी चोट, लॉकडाउन में कार से सड़क के रास्ते मुंबई से दिल्ली पहुंची एक्ट्रेस

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 21 May 2020 8:13 AM

विज्ञापन

Swara Bhaskar- बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर लॉकडाउन के दौरान मुंबई से दिल्ली पहुंची हैं. स्वरा ने ये सफर अपनी मां के लिए किया है. पिछले हफ्ते एक्ट्रेस की मां गिर गई थी, जिसके कारण उन्हें काफी चोट आई थी. अपनी मां की हालत जानने के बाद स्वरा परेशान हो गई थी औऱ इसी वजह से वो अपनी कार से सड़क के रास्ते दिल्ली पहुंची. हालांकि इसके लिए उन्होंने अथॉरिटीज की परमिशन ली.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) लॉकडाउन के दौरान मुंबई से दिल्ली पहुंची हैं. स्वरा ने ये सफर अपनी मां के लिए किया है. पिछले हफ्ते एक्ट्रेस की मां गिर गई थी, जिसके कारण उन्हें काफी चोट आई थी. अपनी मां की हालत जानने के बाद स्वरा परेशान हो गई थी औऱ इसी वजह से वो अपनी कार से सड़क के रास्ते दिल्ली पहुंची. हालांकि इसके लिए उन्होंने अथॉरिटीज की परमिशन ली.

Also Read: फैजल सिद्दीकी का TikTok अकाउंट बैन, एसिड अटैक पर बनाया था वीडियो, अब परेश रावल ने की ये मांग

दरअसल, पिछले ही हफ्ते ही स्वरा की मां गिर गई थी, इस वजह से उनके कंधे में फ्रैक्चर हो गया था. जब इस बात की जानकारी एक्ट्रेस को मिली तो वो काफी घबरा गई. इस बारे में स्वरा ने बात करते हुए कहा, ‘जब मुझे पता चला कि मेरी मां गिर गई हैं और उनके दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया है, तो मैं बेहद परेशान हो गई. उस वक्त मुझे जल्द से जल्द दिल्ली भागने का ख्याल आया, ताकि मैं उनकी देखभाल कर सकूं, लेकिन लॉकडाउन के चलते यह मुमकिन नहीं था.’

अभिनेत्री ने आगे कहा, ‘तो जल्द से जल्द जैसे ही प्रक्रिया की शुरूआत हुई, मैंने मुंबई से दिल्ली सड़क के रास्ते जाने के लिए आवेदन किया. यह एक काफी लंबा सफर रहा, एक रात के ठहराव के साथ पूरे दो दिन लगे. यह एक लंबा, लेकिन सुरक्षित सफर रहा और सफर की अनुमति मिलने के चलते मैं आभारी हूं. अब मैं यहां अपनी मां के साथ हूं. मैं उनके बालों में कंघी करने और कपड़े बदलने में उनकी मदद कर रही हूं. मैंने स्व-एकांतवास और होम क्वारंटाइन की प्रक्रिया का पालन किया.” उन्होंने आगे कहा, मैंने माता-पिता को कुछ नहीं बताया था क्योंकि मैं जानती थी कि वे परेशान होंगे. यही वजह है कि दिल्ली में मुझे देखकर वे सरप्राइज थे.’

Also Read: अभिनेत्री स्‍वरा भास्‍कर ने यूजर को लगायी लताड़; बोलीं- तमीज से बात करो, हम दोस्त नहीं…

बता दें कि स्वरा की मां इरा भास्कर जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं और कैंपस में ही रहती हैं. वहीं, हाल ही में स्वरा भास्कर ने फैजल सिद्दीकी के एसिड अटैक वाले वीडियो पर अपनी भड़ास निकाली थी. उन्होंने कहा था, आप इस तरह के कंटेंट क्यों और कैसे डालने की इजाज़त दे रहे हैं, जिसमें जाहिर तौर पर महिलाओं के खिलाफ आक्रमकता और हिंसा का जश्न मनाते हुए दिखाया जा रहा है और रूढ़िवादिता को बढ़ावा दिया जा रहा है.’

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola